पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 10 अक्तूबर 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 10 अक्तूबर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 10 अक्तूबर 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜10 अक्टूबर 2026*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* अमावस्या – 21:20 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* हस्त – 21:42 तक
*🌠पश्चात्-* चित्रा
*💫करण-* चतुष्पाद – 09:25 तक
*💫पश्चात्-* नाग
*✨योग-* एन्द्र – 22:01 तक
*✨पश्चात्-* वैधृति
*🌅सूर्योदय-* 06:18
*🌄सूर्यास्त-* 17:57
*🌙चन्द्रोदय-* नहीं
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:44 से 12:31
*🤖राहुकाल-* 09:13 से 10:40
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 आश्विन बदी अमावस्या 21:20 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरू , स्नान – दान – श्राद्धादि की देवपितृकार्य शनैश्चरी अमावस्या , पितृ विसर्जन , सर्वपितृ श्राद्ध , अज्ञात तिथि वालों का श्राद्ध आज , पितृ मोक्ष, पितृ तर्पण समाप्त , महालया समाप्त , गजच्छाया योग (सूर्योदय से सूर्यास्त , बोधायन) , सूर्य चित्रा नक्षत्र में 26:20 पर , द्वितीय शनिवार , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली ु , आचार्य श्री वीरसागर जी समाधि (जैन) , श्री सोमप्पा रायप्पा बोम्मई स्मृति दिवस , प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा जन्मदिवस , विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस , राष्ट्रीय डाक दिवस (भारत) , बचत बैंक दिवस (Savings banks Day , डाक सप्ताह के अन्तर्गत) , राष्ट्रीय कयाकिंग और कैनोइंग दिवस (भारत) , विश्व दलिया दिवस (World Porridge Day) , मेलानेशियाई देश फिजी की स्वतंत्रता की वर्षगाँठ (56वीं) , मृत्युदंड के खिलाफ विश्व दिवस (World Day Against the Death Penalty) , विश्व प्रवासी पक्षी दिवस (World Migratory Bird Day , साल में दो बार मई के दूसरे शनिवार और अक्टूबर के दूसरे शनिवार को) , विश्व अंतरिक्ष सप्ताह समापन (World Space Week – 04 से 10 अक्टूबर तक) व बैंक अवकाश (द्वितीय शनिवार)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 आश्विन सुदी प्रतिपदा 21:32 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , आश्विन शुक्ल पक्ष प्रारम्भ , शारदीय नवरात्र प्रारम्भ , माँ शैलपुत्री पूजा / व्रत , कलश स्थापना मुहुर्त सुबह 6:19 से सुबह 10:12 तक (पश्चात् अभिजीत मुहूर्त में 11:44 से 12:31 तक) , ध्वजारोहण , वैधृति पुण्यम् , दोहित्र कृत मातामह (नाना – नानी) का श्राद्ध , यमघण्टक योग सूर्योदय से 21:43 तक , सोलह दिवसीय शुक्ल पक्ष प्रारंभ (जैन) , मेला श्री केलादेवी प्रारम्भ (करौली) , महाराजा अग्रसेन जयन्ती व अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*चिन्तया  जायते  दुःखं*
*नान्यथा हेतुना किल।*
*तया हीनः सुखी शान्तः*
*सर्वत्र   गलितस्पृहः ॥*
*भावार्थ👉*
_चिंता से ही दुःख उत्पन्न होते हैं किसी अन्य कारण से नहीं, ऐसा निश्चित रूप से जानिए, चिंता से रहित होकर सुखी, शांत और सभी इच्छाओं से मुक्त हो जाता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*10 अक्टूबर 2026 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज इच्छित कार्य पूर्ण होंगे। आप भी व्यस्त रहने से थकान महसूस कर सकते हैं। अपनी दिनचर्या को संतुलित तथा व्यवस्थित करना पड़ेगा जिससे अधिकतर काम समय पर पूरे होते जाएंगे। बच्चों को समय दें। जीवनसाथी सकारात्मक रहेंगे। विद्यार्थियों तथा युवाओं को इंटरव्यू व करियर संबंधी परीक्षा में सफलता की पूरी संभावना है। इसलिए वे लोग अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त रहें। लक्ष्य की तरफ ध्यान न दें तो बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज मनोवांछित फल प्राप्त होगा ।समय की कोई कमी नहीं रहेगी ।व्यवसायिक तौर पर ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव संबंधी योजनाएं बन सकती है। तरक्की के भी उचित अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्य को बहुत सावधानी पूर्वक करें, क्योंकि कोई गलती होने की आशंका लग रही है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भाग्य आपके मनोनुकूल रहेगा । समय पर कार्य सम्पन्न होंगे । कुछ समय खुद के लिए भी बीताएं। इससे आपको शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ ऊर्जा भी मिलेगी। आपको अपनी दिनचर्या संबंधी कामों को पूरा करने में पारिवारिक सदस्यों की मदद भी मिल सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका सामाजिक दायरा और पारिवारिक सम्बंध यश को बढाएंगे ।कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियो के सामने आपकी ही यशोगाथा रहेगी । आपका कोई कर्मचारी साथी आपकी योजना को लीक कर सकता है। इससे सावधान रहें और लापरवाही बिल्कुल ना करें । सभी कार्यों पर पैनी नजर अवश्य रखें। नौकरी में भी किसी के साथ भी उलझे नहीं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपकी ऊर्जा आज आपका भरपूर साथ देंगी । पारिवारिक जिम्मेदारियों का आप बखूबी निर्वाह करेंगे। आपका उदारवादी व सहायक दृष्टिकोण सामाजिक कार्यों में एक बेहतरीन मिसाल के रूप में सामने आएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्र रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका मनोबल बढेगा । शत्रु पक्ष परास्त होंगे । लेकिन सावधानी फिर भी रखनी पडेगी । कोई भी व्यापारिक नया काम आज न शुरू करें तो सही है । आज स्थिति अधिक आपका साथ देगी है। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतना आवश्यक है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम को बखूबी अंजाम दे पाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आध्यात्मिक कार्यो में रूचि और बढेगी । आप अधिकतर समय धार्मिक तथा सामाजिक संबंधी सहयोगात्मक कार्य में व्यतीत होगा। गुप्त विद्याओं के प्रति भी आपका विशेष रुझान हो रहा है। इस समय आपके व्यक्तित्व के उत्थान संबंधी कुछ नए मार्ग साफ होने जा रहे हैं। सबका साथ मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अधिकतर समय व्यस्त रहने मे व्यतीत होगा। अपने कुछ नजदीकी और विश्वसनीय मित्रों के साथ अपने कामकाज संबंधी विचार-विमर्श अवश्य करें। आपको बेहतरीन मार्गदर्शन प्राप्त होगा। तथा लाभदायक अनुबंध भी मिलने के योग हैं। परंतु इस बात का ध्यान भी अवश्य रखें कि आपकी रूचि धर्म कर्म में कम न हो । स्वास्थ्य बेहतर होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज किस्मत आपके साथ है । व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ तथा आपके राजनीतिक संपर्क बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं। आपको दोस्त बनाना पसंद है ये आपके हित में ही रहेगा। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अपने किसी लक्ष्य को पूरा करने से प्रमोशन वगैराह भी मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन विद्या ग्रहण करने में लगेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज मन की सुने और खुश रहें । अपने कार्यों से संबंधित नीतियों पर दोबारा विचार करके उनमें और अधिक सुधार लाने की कोशिश करें सफलता आपका इंतजार कर रही है ।  आपको सकारात्मक परिणाम अवश्य हासिल होंगे। विद्यार्थियों का अपनी शिक्षा के प्रति पूर्ण रूप से ध्यान केंद्रित रखना उन्हें कोई उपलब्धि भी हासिल करवा सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आप आपकी सकारात्मक सोच आपको ऊँचाइयों तक ले जाएगी ।
अपना पूर्ण ध्यान अपने कार्यस्थल पर केंद्रित रखें तथा दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने विचारों को ही प्राथमिकता दें क्योंकि ऐसा करने से वहाँ भी सफल आप ही होंगे। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा । स्वास्थ्य सही रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप शान्तिपूर्ण तरिके से समय बिता पाएंगे । कोई भी काम करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। इससे परिस्थितियां पूर्णता आपके पक्ष में हो जाएगी। काफी समय से चल रही किसी काम में रुकावट भी आज दूर होगी। कुल मिलाकर शांति और सुकून भरा दिन व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*10 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1720 – फ्रांसीसी सरकार ने नोटों पर हड़ताल की घोषणा की।
1733 – फ्रांस सम्राट ने चार्ल्स VI से युद्ध की घोषणा किया।
1756 – ब्रिटिश गवर्नर जनरल रॉबर्ट क्लाइव ने कलकत्ता पर पुन: कब्जे के लिए मद्रास से कूच किया।
1846 – ब्रिटिश खगोलविद विलियम लासेल ने नेपच्यून के प्राकृतिक उपग्रह की खोज की।
1865 –  जॉन वेल्से हयात ने बिलियर्ड बॉल का पेटेंट हासिल किया।
1868 – क्यूबा ने स्पेन से स्वतंत्रता पाने के लिए विद्रोह किया।
1893 –  पहली कार नंबर प्लेट पेरिस, फ्रांस में दिखाई दिखाई गयी।
1910 – वाराणसी में मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता में प्रथम अखिल भारतीय हिन्दी सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
1924 – शिकागो में स्थित लोयोला विश्वविद्यालय के लेक शोर परिसर में अल्फा डेल्टा गामा बिरादरी की स्थापना की गई।
1928 – च्ययांग काई-शेक चीन की राष्ट्रीय सरकार के अध्यक्ष बने।
1942 – सोवियत संघ ने आस्ट्रेलिया के साथ अपने राजनयिक संबंध की शुरुआत की।
1956 – ग्रीष्मकालीन ओलंपिक मेलबोर्न ऑस्ट्रेलिया में शुरू हुआ।
1963 – जेम्स बॉन्ड की दूसरी फिल्म “रूस से प्यार” को लंदन में परदे पर दिखाया गया।
1964 – टोकियो में हुए ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का पहली बार दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण किया गया।
1970 – फिजी ने स्वतंत्रता हासिल की।
1971 – अमेरिका के एरिजोना के लेक हवासु शहर में लंदन ब्रिज को पुनर्निर्मित किया गया। इसे ब्रिटेन से ख़रीदकर तोड़कर अमेरिका लाया गया था।
1978 – रोहिणी खादिलकर राष्ट्रीय चेस प्रतियोगिता जीतने वाली प्रथम महिला बनी।
1986 – सैन सल्वाडोर में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप में 1,500 लोगों की मौत।
1990 – अमेरिका का 67वां मानव अंतरिक्ष मिशन डिस्कवरी 11 अंतरिक्ष से लौटा।
1991 – भारत ने विश्व कैरम प्रतियोगिता का टीम खिताब जीता।
1992 – दूसरा हुगली पुल ‘विद्यासागर सेतु’ खुला।
1999 – सन् 2006 में राष्ट्रकुल खेल मेलबोर्न में कराये जाने की घोषणा।
2001 – बांग्लादेश में ख़ालिदा जिया ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
2003 – भारत ने इस्रायल रूस के साथ एवाक्स निर्माण के लिए समझौता किया।
2004 – आस्ट्रेलिया के संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री जान हावर्ड की भारी जीत।
2005 – एंजेला मार्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं।
2008 – निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई।
2014 – भारत के कैलाश सत्यार्थी को नोबेल पुरस्कार की घोषणा।
2015 – तुर्की के अंकारा में एक शांति रैली में बम विस्फोट से कम से कम 95 लोग मारे गए और 200 घायल हुए।
2019 – 2018 का साहित्‍य का नोबेल पुरस्‍कार पौलेंड की लेखिका ओल्गा तोकार्सज़ुक Olga Tokarczuk को , जबकि और 2019 के लिए ऑस्ट्रिया के लेखक पीटर हैंडके Peter Handke को चुना गया ।
2019 – 465 सीटों वाली रोमानिया की संसद में 238 सदस्‍यों ने प्रधानमंत्री वियोरिका डैन्सिला सरकार के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव के समर्थन में मतदान किया।
2019 – रेलवे स्टेशनों तथा ट्रेनों के निजीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए रेल मंत्रालय ने नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत की अध्यक्षता में अधिकार प्राप्त समूह का गठन किया।
2020 – भारत – केंद्र ने महिलाओं की सुरक्षा और उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों से निपटने के लिये राज्‍यों को एक नये परामर्श जारी किये।
2020 – फ्रांस में दो छोटे विमानों के टकराने से पांच लोगों की मौत हुई।
2021 – सुनील छेत्री ने 77वां अंतरराष्ट्रीय गोल करके महान फुटबॉलर पेले की बराबरी की।
2021 – मध्य रूस में एक विमान दुर्घटना में 16 पैराशूटर मारे गये।
2022 – तीन महीने बाद फिर कीव पर रूस का हमला, यूक्रेन के कई शहरों में पुतिन की सेना ने दागी 75 मिसाइलें , सैकड़ों की मौत।
2022 – राजस्थान के सपोटरा की सिमिर ग्राम पंचायत के मेदपुरा गांव में मिट्टी का टीला ढहने से तीन बालिकाओं सहित 6 लोगों की मौत हुई।
2023 – इजराइल का गाजा बॉर्डर पर कब्जा हुआ व अब तक 1500 लड़ाके मारे गए।
2023 – जेएनयू ने तंजानिया की राष्ट्रपति डॉ. सामिया सुलुहु हसन को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया।
2023 – महाराष्ट्र स्टेट कैबिनेट ने ‘लेक लड़की योजना’ (प्रिय बेटी योजना) को मंजूरी दी।
2024 – 21वां आसियान – भारत शिखर सम्मेलन लाओ पीडीआर के वियनतियाने में आयोजित किया गया।
2024 – गाजा में स्कूल पर हुए इजराइली हमले में बच्चों व महिलाओं सहित 27 लोगों की मौत हुई।
2024 – रतन टाटा का अंतिम संस्कार मुंबई के वर्ली श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया गया तथा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
2025 – नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, वेनेज़ुएला की मारिया कोरीना माचाडो बनीं विजेता।

*10 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति 👉*

1731 – प्रसिद्ध ब्रिटिश वैज्ञानिक हेनरी कैवेन्डिश का जन्म हुआ था, उन्होंने हाइड्रोजन गैस की खोज की थी।
1899 – श्रीपाद अमृत डांगे – भारत के प्रारम्भिक कम्युनिस्ट नेताओं में से एक।
1902 – के शिवराम कारंत कन्नड़ भाषा के विख्यात साहित्यकार।
1906 – आर. के. नारायण, भारतीय उपन्यासकार।
1910 – डॉ द्वारकानाथ शान्ताराम कोटणीस एक भारतीय चिकित्सक थे जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध में सेवाएं देते हुए अपनी जान दी।
1912 – डा० राम विलास शर्मा आधुनिक हिन्दी साहित्य के सुप्रसिद्ध आलोचक, निबंधकार, विचारक एवं कवि थे।
1923 – शिवराज रामशरण – एक भारतीय वैज्ञानिक थे जिन्हें क्रिस्टलोग्राफी के क्षेत्र में उनके काम के लिए जाना जाता था।
1924 – बलबीर सिंह – भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी।
1933 – मदन मोहन पुंछी भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।
1954 – भारतीय फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री रेखा का जन्म हुआ।
1956 – गजेन्द्र चौहान हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं।
1988 – भारतीय रोवर खिलाड़ी मंजीत सिंह।
1995 – सुतीर्था मुखर्जी एक भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी।

*10 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1964 – गुरु दत्त हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता, निर्देशक एवं फ़िल्म निर्माता थे।
1974 – ल्यूडमिला मिखाइलोव्ना पावलिचेंको, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लाल सेना में एक सोवियत स्नाइपर थीं।
1983 -रूबी मेयर्स, 1930 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
2000 – श्रीलंका के पूर्वप्रधानमंत्री सिरीमाओ भंडारनायके ।
2007 – सोमप्पा रायप्पा बोम्मई – भारतीय राजनीतिज्ञ व कर्नाटक के 11वें मुख्यमंत्री रहे।
2011 – जगजीत सिंह, ग़ज़लों की दुनिया के बादशाह।
2015 – मनोरमा (तमिल अभिनेत्री) – दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री।
2021 –  पाकिस्तान के प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक डा अब्दुल कादिर खान (85) का निधन हुआ।
2022 – समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (82) का निधन हुआ।
2023 – पद्मश्री से सम्मानित, संस्कृत के विद्वान और ब्रह्मर्षि संस्कृत महाविद्यालय, नडियाद के संस्थापक दहयाभाई शास्त्री (98) कि निधन (तारीख कन्फर्म नहीं)।
2023 – अमेरिकी अभिनेता मार्क गोडार्ड (87) का निधन हुआ।
2024 – न्यूज़ीलैंड के कवि, अनुवादक और संपादक फ्लेर एडकॉक (90) का निधन हुआ।
2024 – नॉर्वेजियन हार्नेस रेसर गुन्नार एगेन (78) का निधन हुआ।
2025 – प्रसिद्ध भारतीय उद्योगपति और टी.टी.के. प्रेस्टिज कंपनी के चेयरमैन एमेरिटस टी.टी. जगन्नाथ (77) का निधन हुआ।
2025 – भारत के बेहद प्रख्यात और प्रख्यात बाल रोग तंत्रिका विज्ञानी प्रोफेसर पी.ए. मोहम्मद कुंजू (67) का निधन हुआ।

*10 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 आचार्य श्री वीरसागर जी समाधि (जैन)।
🌟 श्री सोमप्पा रायप्पा बोम्मई स्मृति दिवस।
🌟 विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस।
🌟 राष्ट्रीय डाक दिवस (भारत)।
🌟 बचत बैंक दिवस (Savings banks Day ,डाक सप्ताह के अन्तर्गत)।
🌟 राष्ट्रीय कयाकिंग और कैनोइंग दिवस (भारत)।
🌟 विश्व दलिया दिवस (World Porridge Day)।
🌟 मेलानेशियाई देश फिजी की स्वतंत्रता की वर्षगाँठ (56वीं)।
🌟 मृत्युदंड के खिलाफ विश्व दिवस (World Day Against the Death Penalty)।
🌟 विश्व प्रवासी पक्षी दिवस (World Migratory Bird Day , साल में दो बार मई के दूसरे शनिवार और अक्टूबर के दूसरे शनिवार को)।
🌟 विश्व अंतरिक्ष सप्ताह समापन (World Space Week – 04 से 10 अक्टूबर तक)।
🌟 *बैंक अवकाश (द्वितीय शनिवार)।*

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.