सुशासन से साकार हो रहा जनकल्याण का संकल्प, सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘साधना शृंखला-2026’ की दी शुभकामनाएं

सीएम योगी आदित्यनाथ ने साधना शृंखला-2026 की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने 'बॉटलनेक से ब्रेकथ्रू स्टेट' बनने की ऐतिहासिक यात्रा तय की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से ही प्रशासनिक तंत्र की सार्थकता सिद्ध होती है। शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर पोस्ट करते हुए उन्होंने ‘साधना शृंखला-2026’ के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासनिक तंत्र जब दक्ष, संवेदनशील और उत्तरदायी होता है, तभी सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच पाता है।

🚀 बॉटलनेक से ब्रेकथ्रू स्टेट बना उत्तर प्रदेश: 2017 से पहले की बीमारू छवि को समाप्त कर डबल इंजन सरकार ने गढ़े नए कीर्तिमान

मुख्यमंत्री ने पुरानी कार्यसंस्कृति पर प्रहार करते हुए कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश परिवारवाद, तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार से घिरा हुआ था, जिसने प्रदेश की संभावनाओं पर ग्रहण लगा रखा था। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और ‘मिशन कर्मयोगी’ जैसी पहलों के माध्यम से पिछले साढ़े नौ वर्षों में यूपी ने बीमारू राज्य की छवि को पीछे छोड़कर ‘बॉटलनेक से ब्रेकथ्रू स्टेट’ की ऐतिहासिक यात्रा तय की है। लखनऊ में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में 8 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के सहयोग से शुरू हुई यह क्षेत्रीय ‘साधना शृंखला-2026’ ‘मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस’ की भावना को और मजबूत करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.