पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 25 अक्तूबर 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 25 अक्तूबर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 25 अक्तूबर 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 25 अक्टूबर 2026*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी – 11:57 तक
*🗒पश्चात्-* पूर्णिमा
*🌠नक्षत्र-* रेवती – 19:22 तक
*🌠पश्चात्-* अश्विनी
*💫करण-* वणिज – 11:57 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* हर्शण – 17:21 तक
*✨पश्चात्-* वज्र
*🌅सूर्योदय-* 06:27
*🌄सूर्यास्त-* 17:42
*🌙चन्द्रोदय-* 16:56
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – 19:22 तक
*🌛पश्चात्-* मेष
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:42 से 12:27
*🤖राहुकाल-* 16:17 से 17:42
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज रविवार को 👉आश्विन सुदी चतुर्दशी 11:57 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरु , श्री वराहा चतुर्दशी , जैन चौदस , शरद् पूर्णिमा व्रत , कोजागर व्रत (लक्ष्मी-इन्द्र पूजा) , महारास पूर्णिमा (व्रजभूमि) ,श्री सत्यनारायण व्रत , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , पंचक समाप्त 19:22 पर , विघ्नकारक भद्रा 11:57 से 22:50 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 19:22 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 19:22 से सूर्योदय तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , शरद पूर्णिमा (चंद्रमा की किरणों में खीर रखना) , मेला श्री शाकम्बरी देवी (देववन) , श्री घनश्यामभाई ओझा जयन्ती , श्री बरकतुल्लाह ख़ान जयन्ती , कैप्टन विसलियमसन अम्पांग संगमा स्मृति दिवस , श्री दिलीप रमणभाई पारिख स्मृति दिवस , विश्व बौनापन जागरूकता दिवस , विश्व पास्ता दिवस (World Pasta Day) , अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस (International Artist Day) , विश्व ओपेरा दिवस (World Opera Day) , राष्ट्रीय सास दिवस (National Mother-in-Law Day , USA , अक्टूबर के चौथे रविवार को) व विश्व पुरोहित दिवस (World Priest Day , ईसाई संस्कृतियों में पादरियों/पुरोहितों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए, अक्टूबर के चौथे रविवार को)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 आश्विन सुदी पूर्णिमा 09:42 तक पश्चात् प्रतिपदा प्रारम्भ , स्नान-दानादि की परमपुण्यदायिनी अश्विनी नक्षत्रयुता आश्विनी पूर्णिमा (परमपुण्यकाल सूर्योदय से 09:42 तक) , मूल संज्ञक नक्षत्र 17:42 तक , अन्वाधान , नवान्न भक्षण , बंगदेशीय लखी पूजा , अश्वयुजी कर्म (आश्वलायन शाखा) , आश्विन मासीय स्नान व्रत यम नियमादि समाप्त , आकाश दीपदान यज्ञ प्रारम्भ (आज से कार्तिक मास पर्यन्त आकाश में दीपदान करना चाहिए) , कार्तिक मासीय व्रत-यम नियमादि प्रारम्भ , ओली समाप्त (जैन) , मेला सालासर बालाजी व महर्षि वाल्मीकि जयन्ती।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*उद्यमेन हि सिध्यन्ति*
*कार्याणि न मनोरथैः।*
*न हि सुप्तस्य सिंहस्य*
*प्रविशन्ति मुखे मृगाः॥*
*अर्थात्👉*
_कोई भी कार्य केवल इच्छा करने या सोचने मात्र से पूरा नहीं होता, बल्कि कड़ी मेहनत और परिश्रम करने से ही सिद्ध होता है। ठीक उसी तरह, जैसे सोते हुए शेर के मुँह में हिरण खुद-ब-खुद प्रवेश नहीं करता; उस जंगल के राजा को भी अपना पेट भरने के लिए शिकार करने दौड़ना ही पड़ता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*25 अक्टूबर 2026 , रविवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज घर से बाहर जाना पड़े तो बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धनादि लाभ हो सकता है। मेहमान आगमन से मन प्रसन्न होगा। जीवन-साथी का सहयोग मिलेगा। दूसरों की दख़लअन्दाज़ी से दूर रहें। धार्मिक कार्यक्रम के सहभागी बन सकते हैं। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं , खुद को समय दें। आज आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। स्वास्थ्य के लिए आराम करें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात आपका मन ख़ुश कर देगी। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। ग्लानि और पछतावे में वक़्त बर्बाद न करें, बल्कि ज़िन्दगी से सीखने की कोशिश करें। आज प्यार की मदहोशी में हक़ीक़त और फ़साना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज़्यादा ख़्याल रखेगा। आज परिवार या मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। किसी से अचानक हुई रुमानी मुलाक़ात आपका दिन बना देगी। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। मीडिया फिल्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको अपना धन खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि घर का कोई बड़ा आज आपको धन दे सकता है। दोस्त और जीवनसाथी आपके लिए सुकून और ख़ुशी लेकर आएंगे। खीज और चिढ़चिढ़ेपन के अहसास को ख़ुद पर छाने न दें। नहीं तो आपका दिन बुझा-बुझा और दौड़-भाग से भरा रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आप अपने काम पर एकाग्रता बरक़रार रखने में दिक़्क़त महसूस करेंगे। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है , कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आँखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। एक लम्बा दौर जो काफ़ी समय से आपको दबोचे हुए था, ख़त्म हो चुका है- अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन उम्दा है, आज के दिन अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खुबियों पर गौर फर्माएं। आपकी ओर से समर्पित दिल और बहादुरी का जज़्बा आपके जीवन-साथी को ख़ुशी दे सकता है। आपको सलाह है कि नशीले पदार्थों से दूर रहें ऐसा करना आपके स्वास्थ्य को तो खराब करता ही है आपकी आर्थिक स्थिति भी इससे बिगड़ती है। आपके माता-पिता की सेहत चिंता और घबराहट का कारण बन सकती है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। पारिवारिक वातावरण बेहतर रहेगा। खाने-पीने की ऐसी चीज़ों से बचने की कोशिश करें, जिनमें कॉलेस्ट्रॉल की ज़्यादा मात्रा है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। आज आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। हो सकता है कि आप अपने परिवार के लोगों की सभी बातों से सहमत न हों, लेकिन आपको उनके तजुर्बे से सीखने की कोशिश करनी चाहिए। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन बेहतर हो सकता है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज ख़ुद को उत्साही बनाए रखने के लिए अपनी कल्पनाओं में कोई ख़ूबसूरत और शानदार तस्वीर बनाएँ। दिन की शुुरुआत भले ही अच्छी हो लेकिन शाम के वक्त किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है । बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ़ खींचेंगे- आपके सामने चुनने के लिए कई चीज़ें होंगी और आपके सामने समस्या यह होगी कि किसे पहले चुना जाए। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज धन लाभ होने की संभावना तो बन रही है लेकिन ऐसा हो सकता है कि अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आप पैसा कमाने में सक्षम न हो पाएं। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। सामाजिक दायरा बढ़ाने में सक्षम होंगे । आप अपने काम पर एकाग्रता बरक़रार रखने में दिक़्क़त महसूस करेंगे क्योंकि आज आपकी सेहत पूरी तरह ठीक नहीं होगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। माता-पिता की तबियत में सुधार होगा और वे अपना प्यार आपके ऊपर बरसाएंगे। आज ही लंबे वक़्त से चले आ रहे झगड़ों को सुलझा लें। आज आप कोई नई पुस्तक खरीदकर किसी कमरे में खुद को बंद करके पूरा दिन गुजार सकते हैं।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी ख़बर लाएगी। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफ़र करना पड़ सकता है – जो काफ़ी दौड़-भाग भरा होगा – लेकिन साथ ही बहुत फ़ायदेमंद भी साबित होगा।आपको अपनी सेहत के प्रति सावधानी बरतने की ज़रूरत है, ख़ास तौर पर रक्तचाप के मरीज़ों को। किसी प्रियजन के प्रति मन में विचारों का आगमन होगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*25 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1415 – इंग्लैंड ने उत्तरी फ्रांस में एजिनकोर्ट की लड़ाई जीती।
1711 – इटली के दो प्राचीन ऐतिहासिक नगरों पॉम्पी तथा हरकुलेनम के अवशेषों का एक ग्रामवासी ने पता लगाया।
1747 – एडमिरल सर एडवर्ड हॉक के तहत ब्रिटिश बेड़े ने केप फिनिस्टरर की दूसरी लड़ाई में फ्रेंच को हराया।
1812 – युद्ध के दौरान अमेरिका फ्रिगेट यूनाइटेड स्टेट्स ने ब्रिटिश पोत मैसिडोनिया पर कब्जा कर लिया।
1870 – पहली बार अमेरिका में पोस्टकार्ड का प्रयोग किया गया।
1917 – बोल्शेविक (कम्युनिस्टों) व्लादिमीर इलिच लेनिन ने रूस में सत्ता हथिया ली।
1924 – भारत में ब्रिटिश अधिकारियों ने सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार कर दो साल के लिए जेल भेज दिया।
1940 – बेंजामिन ओ डेविस, सीनियर अमेरिकी सेना के पहले अफ्रीकी-अमेरिकी जनरल बने।
1945 – जापान के गठबंधन सेनाओं के समक्ष आत्मसमर्पण के बाद च्यांग काई-शेक ने ताईवान को अपने नियंत्रण में लिया।
1951 – भारत में पहले आम चुनाव की शुरूआत हुई।
1955 – पहली बार घरेलू इस्तेमाल के लिए माइक्रोवेव ओवन की ब्रिकी टप्पन नामक कंपनी ने शुरू की।
1960 – न्यूयॉर्क में पहली इलेक्ट्रॉनिक कलाई घड़ी बाजार में आई।
1962 – अमेरिकी लेखक जॉन स्टीनबेक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1964 – अवादी कारखाने में पहले स्वदेशी टैंक ‘विजयंत’ का निर्माण किया गया।
1971 – संयुक्त राष्ट्र महासभा में ताइवान को चीन में शामिल करने के लिए मतदान हुआ।
1995 – तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने संयुक्त राष्ट्र के 50वें वर्षगांठ सत्र को संबोधित किया।
2000 – अंतरिक्ष यान डिस्कवरी (यू.एस.ए.) 13 दिन के अभियान के बाद सकुशल वापस।
2001 – माइक्रोसॉफ्ट ने नए ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज एक्सपी को रिलीज किया।
2005 – ईराक में नये संविधान को जनमत संग्रह में बहुमत के साथ मंजूरी मिली।
2007 – तुर्की के युद्ध विमानों ने उत्तरी इराक के पहाड़ी कुर्दिस्तान क्षेत्र में भारी बमबारी की।
2007 – मध्य इण्डोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में माउंट सोपुटान ज्वालामुखी फटा।
2008 – सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी को छह माह की सज़ा सुनाई गई।
2009 – बगदाद में दो बम धमाकों से 155 लोगों की मौत तथा लगभग 721 घायल हुए।
2012 – क्यूबा और हैती में ‘सैंडी’ तूफान से 65 लोगों की मौत तथा आठ करोड़ डाॅलर का नुकसान हुआ।
2013 – नाइजीरिया में सेना ने आतंकवादी संगठन बोको हराम के 74 आतंकवादियों को मार गिराया।
2019 – गिरीश चन्द्र मुर्मू, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल नियुक्त किए गए, आर.के.माथुर लद्दाख के उपराज्यपाल बनाए गए, सत्यपाल मलिक को गोवा के राज्यपाल का कार्यभार सौंपा गया।
2020 – पाकिस्तान के क्वेटा में बम धमाके से चार सुरक्षाकर्मियों की मौत व लगभग 20 लोग घायल हो गए।
2021 – महान अभिनेता रजनीकांत को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया।
2021 – सऊदी अरब ने अगले दशक में परियोजनाओं में 200 अरब रियाल निवेश करने के लिए “नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर फंड” लॉन्च किया।
2021 – उज्बेकिस्तान के मौजूदा राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव को दोबारा दूसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित किया गया।
2022 – अरूणाचल प्रदेश में ईटानगर के बाजार में लगी भीषण आग से 700 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक व करोड़ों का नुकसान हुआ।
2023 – भारतीय सेना की पहली ऊर्ध्वाधर पवन सुरंग हिमाचल प्रदेश के विशेष बल प्रशिक्षण स्कूल में स्थापित की गई। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने उद्घाटन किया।
2023 – श्री धर्मेंद्र प्रधान ने श्री मनोहर लाल खट्टर के साथ हरियाणा को 124 पीएम-श्री स्कूल समर्पित किए।
2024 – इस्राइली हमले: गाजा में 72 नागरिकों और लेबनान में तीन पत्रकारों की मौत हुई।
2024 – मालदीव के सिविल सेवकों के लिए 34वां क्षमता निर्माण कार्यक्रम एनसीजीजी, नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
2024 – भारत और जर्मनी ने उन्नत सामग्रियों में अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देने हेतु संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए।
2025 – आस्ट्रेलिया के खिलाफ रन बनाकर विराट कोहली वनडे क्रिकेट में दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, जिन्होंने कुमार संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ा। इस मैच में भारत 9 विकेट से जीता।
*25 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1800 – लॉर्ड मैकाले – प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवि, निबन्धकार, इतिहासकार तथा राजनीतिज्ञ थे।
1881 – स्पेन के पैब्लो पीकासो नामक चित्रकार का जन्म हुआ।
1890 – कोतारो तनाका – जापानी न्यायविद, क़ानून और राजनीति के प्रोफेसर थे।
1896 – मुकुंदी लाल श्रीवास्तव – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा लेखक।
1911 – घनश्यामभाई ओझा- गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री।
1912 – मदुराई मणि अय्यर – कर्नाटक संगीत के गायक थे।
1920 – रिशांग कीशिंग – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ राजनेता थे।
1920 – बरकतुल्लाह ख़ान राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री रहे।
1929 – एम एन वेंकटचेलैय्या भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।
1931 – क्लाउस फर्डिनेंड हैसलमैन एक जर्मन समुद्र विज्ञानी और जलवायु मॉडलर।
1937 – शारदा राजन आयंगर जिन्हें केवल शारदा नाम से श्रेय दिया गया, हिन्दी फिल्मों की पार्श्वगायिका रही।
1938 – मृदुला गर्ग- प्रसिद्ध लेखिका।
1965 – नवनीत निशान हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री।
1995 – गुरजीत कौर – भारत की हॉकी खिलाड़ी।
*25 अक्टूबर को हुए निधन👉*
1296 – संत ज्ञानेश्वर का निधन हुआ (कन्फर्म नहीं)।
1980 – प्रसिद्ध उर्दू लेखक और शायर साहिर लुधियानवी का निधन हो गया।
1990 – कैप्टन संगमा मेघालय के पहले मुख्यमंत्री।
2003 – पाण्डुरंग शास्त्री अठावले – प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक तथा समाज सुधारक।
2005 – हिंदी लेखक निर्मल वर्मा का निधन हुआ।
2012 -जसपाल भट्टी, प्रसिद्ध हास्य अभिनेता।
2018 – शिवेन्दर सिंह सिद्धू अन्तर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन के महासचिव रहे व मणिपुर, गोवा और मेघालय के पूर्व राज्यपाल रहे।
2019 – गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री दिलीप पारिख का निधन।
2020 – पूर्व लोकसभा सांसद और संगीतकार महेश कनोडिया का निधन हुआ।
2020 – दक्षिण कोरिया के सबसे बड़े समूह, सैमसंग समूह के अध्यक्ष ली कुन-ही (Lee Kun hee) का निधन।
2021 – फुटबॉल खिलाड़ी एलेक्ज़ैंडर शालामानोव (80) का निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी निर्देशक, निर्माता, गीतकार, संगीतकार और लेखक जूल्स बास (87) का निधन हुआ।
2023 – चेक संवाहक ज़्देनेक माकल (87) का निधन हुआ।
2024 – पद्मश्री सम्मानित और अग्रणी कण भौतिक विज्ञानी रोहिणी गोडबोले (71) का पुणे में निधन हुआ।
2025 – हिंदी सिनेमा और टेलीविजन के दिग्गज अभिनेता व हास्य कलाकार सतीश शाह (74) का निधन हुआ।
*25 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 शरद पूर्णिमा (चंद्रमा की किरणों में खीर रखना)।
🌟 मेला श्री शाकम्बरी देवी (देववन)।
🌟 श्री घनश्यामभाई ओझा जयन्ती।
🌟 श्री बरकतुल्लाह ख़ान जयन्ती।
🌟 कैप्टन विसलियमसन अम्पांग संगमा स्मृति दिवस।
🌟 श्री दिलीप रमणभाई पारिख स्मृति दिवस।
🌟 विश्व बौनापन जागरूकता दिवस।
🌟 विश्व पास्ता दिवस (World Pasta Day)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस (International Artist Day)।
🌟 विश्व ओपेरा दिवस (World Opera Day)।
🌟 राष्ट्रीय सास दिवस (National Mother-in-Law Day , USA , अक्टूबर के चौथे रविवार को)।
🌟 विश्व पुरोहित दिवस (World Priest Day , ईसाई संस्कृतियों में पादरियों/पुरोहितों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए, अक्टूबर के चौथे रविवार को)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*