पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 21 अक्तूबर 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 21 अक्तूबर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 21 अक्तूबर 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्Yचांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 21 अक्टूबर 2026*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – 14:13 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* धनिष्ठा – 19:48 तक
*🌠पश्चात्-* शतभिषा
*💫करण-* गर – 14:13 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* गण्ड – 24:32 तक
*✨पश्चात्-* वृद्धि
*🌅सूर्योदय-* 06:25
*🌄सूर्यास्त-* 17:46
*🌙चन्द्रोदय-* 14:50
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – 07:00 तक
*🌛पश्चात्-* कुम्भ
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:05 से 13:30
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बुधवार को 👉 आश्विन सुदी दशमी 14:13 तक पश्चात् एकादशी शुरु ,भरत मिलाप, नवरात्र पारणा , विघ्नकारक भद्रा 26:31 से , पंचक प्रारम्भ 07:01 से , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , महान संत व दार्शनिक श्री माधवाचार्य जी जयंती (आश्विन शुक्ल दशमी अनुसार) , भूगोलवेत्ता पंडित नयन सिंह रावत जयन्ती , श्री कृष्ण सिंह जयन्ती (प्रथम मुख्यमंत्री बिहार) , श्री सुरजीत सिंह बरनाला जयन्ती , अभिनेता शम्मी कपूर जयन्ती , आज़ाद हिन्द फ़ौज / सरकार स्थापना दिवस (83वां) , विश्व आयोडीन अल्पता विकार निवारण दिवस , शून्य उत्सर्जन दिवस , भारतीय पुलिस स्मृति दिवस , अंतर्राष्ट्रीय नाचो दिवस (International Day of the Nacho) , ग्लोबल डिग्निटी डे (Global Dignity Day , अक्टूबर के तीसरे बुधवार को) व इंटरनेशनल प्रोनाउन्स डे (International Pronouns Day ,अक्टूबर के तीसरे बुधवार को )।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 आश्विन सुदी एकादशी 14:49 तक पश्चात् द्वादशी शुरू , पापांकुशा एकादशी व्रत (सभी के लिए ) , श्री श्याम बाबा जागरण , विघ्नकारक भद्रा 14:49 तक , पंचक जारी।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*नाम्भोधिरर्थितामेति*
*सदाम्भोभिश्च पूर्यते।*
*आत्मा तु पात्रतां नेय:*
*पात्रमायान्ति संपद:॥*
*अर्थात् 👉*
_सागर कभी जल के लिए भिक्षा नही मांगता फिर भी वह सदैव जल से भरा रहता है। वह सन्देश देता है कि यदि हम अपने आप को योग्य बना लें तो संसार के सब साधन स्वयं ही हमारे पास आ सकते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*21 अक्टूबर 2026 , बुधवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन प्रशासनिक नौकरियों में या किसी भी क्षमता में सरकार के लिए काम कर रहे लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। धार्मिक क्षेत्र में आज आप आकर्षण का केंद्र रह सकते हैं। सम्पदा बढाने का भी अवसर मिलेगा। फोकस का केंद्र रहना आपकी सहज विशेषता है , जिसके कारण कई लोग आपसे इर्ष्या कर सकते हैं। थकान दूर करने का समय मिलेगा। बच्चों का ध्यान रख पाएंगे व उनको कुछ नया करवाएंगे । कुछ दिन से चली आ रही तकलीफ से राहत मिलेगी। आपका स्वास्थ्य सही रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज का दिन आपके लिए विशेष है क्योंकि आज आप किसी दूर रहने वाले से या विदेश में किसी से संपर्क स्थापित करेंगे ǀयह आपके करियर के लिए फायदेमंद होगा ǀ अपने मेल देख लें क्योंकि मेलबॉक्स में कोई महत्वपूर्ण अवसर की उम्मीद है । विदेश में रह रहा कोई मित्र आपको साथ काम करने के लिए आमंत्रित कर सकता है । शुभ रंग सफ़ेद है। आप पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य के मामले में काफी सख्त दिनचर्या का पालन कर रहे हैं तो आपको अब इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा । आज के दिन आपका दृढ़ संकल्प और आपकी कठोर मेहनत रंग लाएगी । ये मेहनत आपके उच्च अधिकारीयों को दिखेगी जो की आपके आगे बढ़ने के लिए एक माध्यम बनेगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपके सब कामों और विचारों में एकाग्रता और शांति रहेगी ǀआप किसी विवाद से प्रभावित नही होंगे ,दरअसल कार्यस्थल पर भी ऐसी स्थिति बन सकती है कि आपको शान्तिदूत बनना पड़े ǀ घर के सुधार का कोई कार्यक्रम बना सकते हैं या अपने घर की समस्याओं को सुलझाने या संबंधों को बेह्तर बनाने के लिए काम कर सकते हैं ǀ आज अपनी और अपने परिजनों की सेहत का विशेष ध्यान रखें | छात्रों के लिए, यह किसी भी परीक्षा में उतरने लिए एक अच्छा दिन है। सफलता आपके साथ है। पेशेवरों के लिए, आपके कार्य स्थल पर एक सकारात्मक दिन होगा। लंबित मुद्दों का हल मिलेगा ।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आप सृजनात्मक ऊर्जा से भरपूर हैं ,अपनी कल्पनाशक्ति का उपयोग करें ǀइससे आपको ख़ुशी और सौभाग्य दोनों मिलेंगे ǀदिल की ना सुनें ,अपने दिमाग की सुनें ǀतर्कशक्ति से काम लें ǀअपनी ऊर्जा को सही जगह पर लगायें ǀनिवेश के लिए अच्छा दिन है ǀअधिक सावधानी की बजाय अपने आप को थोडा ढीला छोड़ दें,राहत मिलेगी ǀ आप एक ही साथ कई चीजों के बारे में चिंतित हैं ǀ धरती पर नंगे पैर चलने की कोशिश करें, शारीर और दिमाग दोनों को ही ताजगी मिलेगी । आपकी आँखों में दर्द हो सकता है इसलिए आँखों को अच्छी प्रकार धोएं और ज्यादातर समय सोने की कोशिश करें ǀ आप अपने प्रयासों को मजबूती से करना जारी रखे।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन समृद्धि के एक नए कार्यक्रम को शुरू करने के लिए बहुत अच्छा है ǀअगर आप किसी नयी परियोजना के बारे में काफी सोचकर भी किसी नतीजे तक नही पहुंच पाए हैं तो आज शुरूकर लें, आज आप जो भी करना शुरू करेंगे ,सफलता जरुर मिलेगी ǀ आज होने वाली घटनाओं से आपके वित्त सम्बन्धी नजरिये में भी बदलाव आएगा और नकारात्मकता कम होगी ǀ सेहत और स्वास्थ्य केवल शरीर की ही अवस्था नहीं है बल्कि इसका सम्बन्ध मन से भी है | इस बात को समझने के लिए आज का दिन बहुत उपयुक्त है | असंभव को प्राप्त करने का प्रयत्न न करें | इसके स्थान पर जो आपके पास है उसका आनंद लें | नए रोजगार के योग हैं।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपके पिछले कुछ समय से अपने करियर तथा निजी जीवन सम्बन्धी किये गये प्रयासों का फल मिलने का समय आ गया है ǀ ऐसा घटनाक्रम बनेगा कि आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी ǀ आपको प्रयासों और परिश्रम को आपके सीनियर ध्यान से देखेंगे और वे आपके जबरदस्त समर्थक भी बन जायेंगे ǀ आपके दुश्मन आज असहाय अनुभव करेंगे ǀ हर रोज अपने शरीर का ध्यान रखना शुरू करें | एक मालिक के रूप में, अपने अधीनस्तों के लिए आपमें एक दिल है । उन्हें ज्यादा उत्साह के साथ प्रदर्शन करने के लिए आपकी प्रशंसा की जरूरत है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप जो भी कुछ शुरू करेंगे , उसमे चाहे कितनी ही बाधाएं आयें, आपको सफलता मिलनी तय है ǀ दिन के अंत तक आप दूसरों से फिर से बेहतर सम्बन्ध बना पायेंगे ǀ अपनी प्रकृति में एक जरुरी बदलाव लायें-हर सम्बन्ध में केवल अधिकार जताने की कोशिश में ना रहें ǀसबको बराबरी का दर्जा दें और आपको भी बदले में सबसे प्यार मिलेगा ǀ आज का दिन आपके लिए कुछ अजीब सा रहेगा ǀ ऐसी कुछ घटनाएँ भी घट सकती हैं जिनके होने की आपने कभी उम्मीद भी नहीं की होगी ǀ यह महत्वपूर्ण रहेगा कि आप गृहों की स्थिति का ध्यान रखते हुए यह समझने की कोशिश करें कि वे आपको किस दिशा मे ले जाने की कोशिश कर रहे हैं ǀजीवन के इस मोड़ पर सही रास्ते का चुनाव कर पाना आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होने वाला है ǀ
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपको व्यवसाय से आर्थिक लाभ पाने के लिये बड़ी जोड़ तोड़ करनी पड़ेगी फिर भी आशाजनक ना होने से मन मे नकारत्मक भाव आएंगे। धन की कमी रहने पर भी आपकी जीवनशैली धनाढ्यों जैसी रहेगी सार्वजनिक क्षेत्र पर आडंबर युक्त दिनचर्या के कारण मान सम्मान मिलेगा। आज किसी दो पक्षो के झगड़े को सुलझाने के लिये मध्यस्थता करनी पड़ेगी इससे बचने का प्रयास करें अति आवश्यक होने पर पक्षपात से बचे अन्यथा बैठे बिठाये दुश्मनी होगी। मध्यान के समय कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय मंदा रहेगा फिर भी किसी वादे के पूरे होने पर बैठे बिठाये धन लाभ हो जाएगा। घर मे सुख शांति रहेगी बड़े परिजन आपकी प्रसंशा करेंगे। स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी लेकिन अनदेखी करेंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप अपने बुद्धि चातुर्य से हर जगह सम्मान पाएंगे मेहनत भी आज अन्य दिनों की तुलना में अधिक करनी पड़ेगी लेकिन बीच-बीच मे प्रसंशा मिलने से अखरेगा नही। आर्थिक लाभ को लेकर दिन के आरंभ से कयास लगाएंगे मध्यान से रुक रुक कर होने की संभावना है पर मन अधिक पाने की लालसा में शांत नही रहेगा। व्यावसायिक कारणों से छोटी बड़ी यात्रा भी हो सकती है इससे भी कुछ न कुछ लाभ ही होगा। सहकर्मी अपना मतलब साधने के लिये आपसे मीठा व्यवहार करेंगे लेकिन किसी के आगे ज्यादा समर्पित भी ना हो अन्यथा अपने काम मे देरी होगी। घरेलू वातावरण अन्य दिनों की तुलना में शांत नजर आएगा लेकिन महिलाओ के मन मे अंदर ही अंदर उथल पुथल चलेगी। सेहत मध्यान तक ठीक रहेगी इसके बाद कमर दर्द या जोड़ो में दर्द की शिकायत होगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन अपने काम से काम रखना बेहतर रहेगा। दिन भर क्रोध और कलह के प्रसंग बनते रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा फिर भी लोगो को आपका काम पसंद नही आएगा लोग अपना काम छोड़ आपके कार्य मे टांग अडायेंगे जिससे पहले से ही परेशान दिमाग और ज्यादा चिड़चिड़ा होगा। अधिकारी वर्ग भी बात-बात पर मीन मेख निकालेंगे। धन लाभ के लिये भी आज दिन विषम रहेगा छोटी मोटी आय बनाने के लिये भी तरसना पड़ेगा। घर मे भी आज किसी न किसी से कहा सुनी होगी महिलाए शकि मिजाज रहने पर बात बात में खोट देखेंगी बेतुकी बातो से बचे अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। सेहत भी आज नरम-गर्म रहेगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन भी आपके लिये लाभदायक रहने वाला है दिन के आरंभ में घर मे किसी से व्यर्थ की बात पर उलझेंगे लेकिन मध्यान के बाद स्वभाव में गंभीरता आएगी फिर भी सहकर्मी आपसे व्यवहार करने में संकोच करेंगे जिससे कार्य क्षेत्र पर आपसी तालमेल की कमी रहेगी। कार्य व्यवसाय में आज सोची गई योजना संध्या तक ही फलीभूत होगी पर धन लाभ आज पुरानी योजना अथवा संग्रह से ही होगा। सामाजिक क्षेत्र पर ठाट बाट का जीवन सामान्य वर्ग से दूरी बनाएगा लेकिन आज आप दिखावे में ही रहना अधिक पसंद करेंगे। घर के सदस्य भी मतलब से आपका समर्थन करेंगे पर बुजुर्ग वर्ग से किसी बात को लेकर ठनेगी। लंबी यात्रा की योजना बनेगी निकट भविष्य में इसपर खर्च भी करना पड़ेगा। संध्या बाद शरीर दुखने की शिकायत होगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपके मन मे काफी उलझने रहेंगी कार्य क्षेत्र और घर मे तालमेल बैठाना प्राथमिकता रहेगी । एक काम को करने पर दूसरे में विलंब होगा फिर भी मध्यान तक स्थिति को संभाल लेंगे। धन एवं व्यवसाय को लेकर मध्यान तक चिंतित रहेंगे बौखलाहट में कुछ उटपटांग हरकत करने से बचे अन्यथा बाद में स्वयं के लिये नई मुसीबत बढ़ाएंगे। संध्या के आस पास किसी की सहायता से जरूरत की पूर्ति हो जाएगी। घर के बुजुर्ग सामने से बुराई करेंगे जिससे संबंधों में कड़वाहट आ सकती है लेकिन आपके पीछे से आपकी बड़ाई ही करेंगे इसका ध्यान भी रखें। परिस्थिति के अनुसार स्वयं को ढाल लेने से स्त्री संतानों को लेकर आज जरूर संतोष होगा। प्रेमी से बात हो सकती हैं। यात्रा की योजना बनेगी आज की जगह कल करना बेहतर रहेगा। सर्दी जुखाम की शिकायत हो सकती है।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*21 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1296 – अलाउद्दीन ख़िलजी ने दिल्ली की गद्दी संभाली।
1555 – इंग्लैंड के संसद ने फिलिप को स्पेन के राजा के रुप मे मानने से मना किया।
1727 – रूस और चीन ने सीमाओं को सही करने के लिए समझौते किये।
1805 – दक्षिण पश्चिमी स्पेन में जिबराल्टर जल डमरु मध्य के निकट द्रफ़ाल्गर नामक युद्ध हुआ। इस युद्ध में ब्रिटेन ने फ्रेंच और स्पेनिश बेड़े को पराजित किया।
1816 – रेव स्पार्के हचिंग्स द्वारा पेनांग के फ्री स्कूको की स्थापना पेनांग द्वीप (आधुनिक मलेशिया में) की।
1824 – जोसेफ एस्पडिन ने पोर्टलैंड सीमेंट का पेटेंट हासिल किया।
1845 – न्यूयॉर्क हेराल्ड बेसबॉल के खेल का उल्लेख करने वाला पहला समाचार पत्र बना।
1854 – फ्लोरेंस नाइटींगेल को 38 नर्स कर्मचारी के साथ क्रिमिया युद्ध में भेजा गया।
1871 – अमेरिका में पहला अव्यवसायी आउटडोर एथलेटिक खेल (न्यूयॉर्क) हुआ।
1918 – मार्गेट ओवन ने 1 मिनट में 170 वीपीएम की टाइपिंग स्पीड के साथ विश्व रिकार्ड स्थापित किया।
1927 – न्यूयॉर्क में जॉर्ज वॉशिंगटन ब्रिज का निर्माण शुरू हुआ। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
1934 – समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण ने कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना की।
1934 – नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने आज़ाद हिंद फ़ौज की स्थापना सिंगापुर में की।
1943 – सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में मुक्त भारत की अस्थायी सरकार के गठन की घोषणा की।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी सैनिकों ने जर्मन शहर ऑकिन पर कब्जा किया।
1945 – फ्रांस में महिलाओं को पहली बार वोट करने का अधिकार मिला।
1948 – संयुक्त राष्ट्र ने आण्विक हथियार नष्ट करने के रूस के प्रस्ताव को ठुकराया।
1950 – बेल्जियम में मृत्यु दंड समाप्त।
1950 – चीनी सेना ने तिब्बत पर आक्रमण किया।
1951 – भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई।
1954 – भारत और फ्रांस ने पौण्डीचेरी, करैकल, और माहे को भारतीय गणतंत्र में शामिल करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया। यह समझौता 1 नवम्बर से लागू हुआ।
1959 – अमेरिका के न्यूयॉर्क में गूगेनहाइम संग्रहालय खुला था।
1970 – नारमन इ बारलॉग को नोबेल का शांति पुरस्कार दिया गया।
1998 – अमेरिका की कैंसर विशेषज्ञ डॉ. जेन हेनी औषधि एवं खाद्य प्रशासन (एफडीए) की पहली महिला आयुक्त बनीं।
1999 – सुकर्णो पूत्री मेघावती इंडोनेशिया की उप-राष्ट्रपति चुनी गयीं।
2003 – चीन और पाकिस्तान का नौसैनिक अभ्यास प्रारम्भ। चीन ने 4-बी कैरियर राकेट से दो उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।
2005 – सामूहिक बलात्कार की शिकार पाकिस्तान के मुख्तारन माई ‘वूमैन आफ़ द इयर’ चुनी गई।
2007 – भारतीय मूल के अमेरिकी बॉबी जिंदल ने अमेरिका के लुसियाना प्रान्त के गवर्नर पद पर अपनी जीत दर्ज की।
2008 – भारत व पाकिस्तान के बीच 61 वर्ष बाद कारवाँ-ए-तिजास शुरू हुआ।
2012- सायना नेहवाल ने डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज ख़िताब अपने नाम कर लिया।
2013 – कनाडा की संसद ने मलाला युसफजई को कनाडा की नागरिकता प्रदान की।
2014 – प्रसिद्ध पैरालम्पिक धावक आस्कर पिस्टोरियोस को अपनी प्रेमिका रीवा स्टीनकेंप की हत्या के लिये पांच साल की कैद की सजा।
2019 – विश्व का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र सियाचिन पर्यटकों के लिए खोल दिया गया।
2019 – हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हरियाणा में लगभग 65 प्रतिशत और महाराष्ट्र में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।
2019 – भारतीय सेना ने सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइलों का अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सफल परीक्षण किया ।
2020 – भारत और बांग्लादेश के बीच अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन सेवाओं को प्रोत्साहन देने के लिए एयर बबल समझौता किया गया।
2021 – भारत ने कोविडरोधी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत सौ करोड टीके लगाने की उपलब्धि हासिल कर इतिहास रचा।
2021 – रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए हथियारों की खरीद हेतु अमेरिका के साथ 423 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
2022 – फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स यानी FATF की लिस्ट से पाकिस्तान को बाहर कर दिया गया।
2022 – भारत ने अग्नि प्राइम न्यू जेनरेशन बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल किया।
2023 – इसरो ने गगनयान टीवी-डी1 परीक्षण उड़ान को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया।
2024 – बुलंदशहर की आशापुरी कॉलोनी में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान ढहने पर एक बच्ची सहित पांच लोगों की मौत हुई।
2025 – साने ताकाइची (Sanae Takaichi) ने जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री व जापान की 104वीं प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचा।
*21 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1790 – फ़्रांसीसी कवि अलफोंस डी ला मार्टिन का जन्म हुआ।
1830 – नैन सिंह रावत – हिमालयी इलाकों की खोज करने वाले पहले भारतीय थे।
1833 – स्वीडन के रसायनशास्त्री और डाइनामाइट के आविष्कारक अलफ़्रेड नोबल का जन्म हुआ।
1887 – कृष्ण सिंह – बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री।
1889 – काशीनाथ नारायण दीक्षित – भारतीय पुरातत्व के विद्वान थे।
1925 – सुरजीत सिंह बरनाला -पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1931 – प्रसिद्ध हिन्दी फिल्म अभिनेता शम्मी कपूर का जन्म हुआ।
1937 – फारूक अब्दुल्ला – जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री तीन विभिन्न अवसरों पर रहे।
1939 – हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री व नृतकी हेलेन का जन्म हुआ।
1944 – कुलभूषण खरबंदा – फ़िल्म अभिनेता।
1950 – जगदम्बिका पाल उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री (कार्यकाल एक दिन) थे।
1957 – अशोक लवासा – भारत के चुनाव आयुक्त बने तथा पूर्व में भारत के वित्त सचिव थे।
1970 – कमल सदाना – फ़िल्म अभिनेता भारत ।
*21 अक्टूबर को हुए निधन👉*
1998 – अजीत – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
2012 – भारतीय फिल्म निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा का निधन हुआ।
2020 – ‘फख्र-ए- हरियाणा’ सम्मान से सम्मानित महान उर्दू शायर महेंद्र प्रताप चांद का निधन हुआ।
2021 – डच कंडक्टर बर्नार्ड हाईटिंक (92) का निधन हुआ।
2021 – बिल ज़ेलिफ़, अमेरिकी सरायपाल और राजनीतिज्ञ 66 वर्ष की आयु में निधन।
2022 – ऑस्ट्रेलियाई जॉकी हैरी व्हाइट (78) का मल्टीपल स्क्लेरोसिस से निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी बेट्सी रौल्स (95) का निधन हुआ।
2023 – स्वीडिश फुटबॉल मिडफील्डर रीनो बोरजेसन (94) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी समकालीन शास्त्रीय संगीतकार बारबरा कोल्ब (86) का में निधन हुआ।
2024 – ब्राज़ीलियाई – ब्रिटिश रॉक गायक पॉल डिआनो [एंड्रयूज़] (66) का निधन हुआ।
2025 – ‘फकीर’ के नाम से मशहूर लोकप्रिय युवा गायक, लेखक और संगीतकार ऋषभ टंडन (35) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
2025 – भारत के पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री योगेन्द्र मकवाना (92) का निधन हुआ।
*21 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 महान संत व दार्शनिक श्री माधवाचार्य जी जयंती (आश्विन शुक्ल दशमी अनुसार)।
🌟 भूगोलवेत्ता पंडित नयन सिंह रावत जयन्ती।
🌟 श्री कृष्ण सिंह जयन्ती (प्रथम मुख्यमंत्री बिहार)।
🌟 श्री सुरजीत सिंह बरनाला जयन्ती।
🌟 अभिनेता शम्मी कपूर जयन्ती।
🌟 आज़ाद हिन्द फ़ौज / सरकार स्थापना दिवस (83वां)।
🌟 विश्व आयोडीन अल्पता विकार निवारण दिवस।
🌟 शून्य उत्सर्जन दिवस।
🌟 भारतीय पुलिस स्मृति दिवस।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय नाचो दिवस (International Day of the Nacho)।
🌟 ग्लोबल डिग्निटी डे (Global Dignity Day , अक्टूबर के तीसरे बुधवार को)।
🌟 इंटरनेशनल प्रोनाउन्स डे (International Pronouns Day ,अक्टूबर के तीसरे बुधवार को )।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*