पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 11 नवम्बर 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 11 नवम्बर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 11 नवम्बर 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 11 नवम्बर 2026*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वितीया – 15:54 तक
*🗒पश्चात्-* तृतीया
*🌠नक्षत्र-* अनुराधा – 11:38 तक
*🌠पश्चात्-* ज्येष्ठा
*💫करण-* कौलव – 15:54 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* अतिगण्ड – 27:39 तक
*✨पश्चात्-* सुकर्मा
*🌅सूर्योदय-* 06:40
*🌄सूर्यास्त-* 17:29
*🌙चन्द्रोदय-* 08:31
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:04 से 13:26
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅 आज बुधवार को 👉 कार्तिक सुदी द्वितीया 15:54 तक पश्चात् तृतीया शुरु , चन्द्रदर्शन शुभ , यम द्वितीया , भाई दूज / भ्रातृ द्वितीया (भगिनी गृह भोजन , उदयातिथि से) , चित्रगुप्त पूजा , कलम दवात पूजन , विश्वकर्मा पूजन , यम पंचक समाप्त , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 11:39 तक , राजयोग , मूल संज्ञक नक्षत्र 11:39 से , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , भगवान पुष्पदंत जी ज्ञान कल्याणक (जैन , कार्तिक शुक्ल द्वितीया) , श्री गुरु ग्रन्थ साहब गुरयायी दिवस , श्री विश्वनाथबावा पुण्यतिथि-डव्हा (वाशिम) , राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जयन्ती) , महिला योद्धा ‘ओनाके ओबव्वा जयंती’ , आचार्य कृपलानी जयंती , श्री सुंदरलाल पटवा जयंती , श्री राम सिंह पठानिया वीरगति दिवस , प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति का स्मरण दिवस , अंतरराष्ट्रीय पैथोलॉजी दिवस , अंतरराष्ट्रीय ओरिगेमी दिवस , सिंगल्स डे (चीन) , वेटरन्स डे (अमेरिका) , पोलैंड और अंगोला का स्वतंत्रता दिवस , राष्ट्रीय फाइरेलिया दिवस (भारत) व अंतरराष्ट्रीय विज्ञान और शांति सप्ताह प्रारम्भ (11 से 17 नवम्बर, UN)।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 कार्तिक सुदी तृतीया 18:10 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , सर्वदोषनाशक रवियोग 14:19 से , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , मंगल मघा एवं सिंह राशि में 20:16 पर , मुक्तावली व्रत (जैन) , हिजरी जमादि उस्सानी  6 माह शुरू (मुस्लिम)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*शुश्रूषा   श्रवणञ्चैव*
*ग्रहणं  धारणं तथा ।*
*ऊहापोहोऽर्थविज्ञानं*
*तत्त्वज्ञानञ्च धीगुणाः ॥*
*अर्थात्👉*
_शुश्रूषा, श्रवण, ग्रहण, धारण, चिंतन, उहापोह (आन्तरिक तर्क वितर्क), अर्थविज्ञान और तत्त्वज्ञान – ये बुद्धि के गुण हैं ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*11 नवम्बर 2026 ,  बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन मंगलमय होगा। पिछले कुछ समय से जिन कार्यों के प्रति आप मेहनत कर रहे थे, आज उनके शुभ परिणाम उम्मीद से ज्यादा प्राप्त होंगे। नजदीकी रिश्तेदारों के घर जाने का आमंत्रण मिल सकता है। आपसी मेलजोल से समय अच्छा व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। थकावट रहेगी व हल्की चिंता सताएगी। मन अनमना सा रह सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आप मन की सुनेंगे और लाभान्वित भी होंगे । व्यवसाय संबंधी कोई भी डील फाइनल करते समय समझदारी और सूझबूझ से काम लेते हुए लाभ प्राप्त करेंगे । कुछ नए आर्डर व अनुबंध भी मिलने की संभावना है। लाभ के स्रोत बढ़ने के योग बने हुए हैं। इसलिए भरपूर मेहनत करें। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन अनुकूल होगा।
आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से सुलझ सकते हैं, इसलिए प्रयासरत रहें। बच्चों की समस्याओं को सुचारू रूप से सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। तथा आप अच्छे अभिभावक भी साबित होंगे। जीवनसाथी की सलाह सर्वोत्तम होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मनोनुकूल होगा। फिर भी व्यवसाय संबंधी कार्यों में नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। तथा अनैतिक कार्यों में भी किसी भी प्रकार की रुचि ना लें। परिवार कुटुम्ब के साथ समय बिताएँ मानसिक सन्तुष्टि होगी । नौकरी पेशा लोग अपने काम से मतलब रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज भाग्य और मेहनत दोनों ही अनुकूल रहेंगे। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों का मान सम्मान संबंधित ध्यान रखना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना उन्हें खुश व स्वस्थ तथा आपको आत्मिक खुश रखेगा। उनकी मदद से चल रहा कोई पारिवारिक मसला भी हल होगा। घर में मेहमानों की आवाजाही से चहल-पहल रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज रोजगार  के लिए शुभ योग हैं । आध्यात्म में रूचि बनेगी । परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है । मनोरंजन के लिए समय मिलेगा । नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए स्थान परिवर्तन के ऑर्डर आ सकते हैं। विद्यार्थियों की रूचि पढाई करने में बनेगी। स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय आत्म अवलोकन करने में भी व्यतीत करें। इससे आपको अपने काफी उलझी हुई व्यक्तिगत चीजों को व्यवस्थित करने में आसानी होगी। साथ ही अभी तक लग रहे असंभव कार्य को भी संभव करने संबंधी रूपरेखा बनेगी। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सन्तुष्टि करने वाला होगा। ऊर्जा का विकास होगा ।किसी भी काम को दूसरे के साथ मिलकर करने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। बाहरी गतिविधियों पर ध्यान देने की अपेक्षा अपने कार्यस्थल पर ही समय व्यतीत करें।  कार्य संबंधी सभी नकारात्मक और सकारात्मक पहलुओं पर विचार करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज किसी भी कार्य को शुरू करने के लिए दिन शुभ रहेगा। आपके सितारे तथा भाग्य आपके लिए शुभ अवसर का निर्माण कर रहे हैं। इन अवसरों का भरपूर स्वागत करें। तथा अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें। आप प्रत्येक काम को हल करने में सक्षम रहेंगे। कुछ नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात भी होगी। बड़ो से आशीर्वाद लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा ।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यापार में कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं को कार्य रूप देने में किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति रहेगी। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। नौकरीपेशा व्यक्ति भी ऑफिस में सामंजस्य बिठाने में कुछ असहज महसूस करेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। कार्य क्षेत्र में वर्तमान में जैसा चल रहा है, उसी पर ही ध्यान केंद्रित रखें। दूर-दराज की पार्टियों के साथ संपर्कों को और अधिक मजबूत करेंगे। इससे आपको बेहतरीन आर्डर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें । माता पिता बड़े बुजुर्गों की सेवा का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन अनुकूल परिणाम वाला होगा। इस समय वर्तमान कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखना उचित है। भविष्य की योजना संबंधी किसी कार्य को करने का शुभ अवसर है। इस समय ग्रह गोचर आपके चलते कार्यों को गति प्रदान कर रहा है। पारिवारिक व्यक्तियों का सहयोग भी आपके कई दुविधाओं को दूर करेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*11 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1208 – ओत्तो वान विटल्सबाश को जर्मनी का राजा चुना गया।
1675 – गुरु गोबिन्द सिंह सिक्खों के गुरु नियुक्त हुए थे।
1724 – लंदन में यूसुफ ब्लेक (उर्फ ब्ल्यूज़िन), हाईवेमेन को फांसी पर चढ़ाया गया।
1725 – लंदन में जॉर्ज फ्राइडीरिक हैंडल के ओपेरा “टेमरलेनो” का प्रीमियर हुआ।
1745 – चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट उर्फ बोनी प्रिंस चार्ली की सेना इंग्लैंड में घुसी।
1750 – एफ.एच.सी. सोसायटी, जिसे फ्लैट हैट क्लब के नाम से भी जाना जाता है, वर्जीनिया के विलियमस्बर्ग, रैले टेवर्न में बनाया गया। यह पहला कॉलेज बिरादरी था।
1752 –  थेरेशियन मिशेलिटी अकादमी वियना में खोली गयी
1778 – आईरोक्वाइस भारतीयों ने न्यूयॉर्क में चेरी घाटी नरसंहार में 40 लोगो को मार डाला।
1790 – क्रायसांथेममों को चीन से इंग्लैंड में पेश किया गया।
1809 – ब्रिटिश आधिपत्य के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए लोगों का आह्वान करते हुए एक घोषणा निकाली जो ‘कुण्डरा घोषणा’ नाम से जानी जाती है।
1811 – कार्टाहेना कोलंबिया ने स्पेन से खुद को स्वतंत्र घोषित किया।
1836 – चिली ने बोलीविया और पेरु के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1889 – वाशिंगटन को अमेरिका का 42वां प्रांत घोषित किया गया।
1905 द प्रिंस ऑफ़ वेल्स ने द प्रिंस ऑफ़ वेल्स संग्रहालय की नींव रखी थी।
1918 – पोलैंड ने खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया।
1926 – जॉनी वॉकर भारत के एक प्रसिद्ध हास्य अभिनेता का स्क्रीन नाम था, इनका मूल नाम बहरुद्दीन जमालुद्दीन काज़ी था।
1930 – एल्बर्ट आइंस्टीन को ‘आइंस्टीन रेफ्रीजरेटर’ के अविष्कार का पेटेंट दिया गया।
1937 – अमेरिका के क्लिंटन डेविसन और इंग्लैंड के सर जी पी थाॅमसन को भौतिकशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1953 – कैम्ब्रिज विवि में पहली बार ‘पोलियो वायरस’ की पहचान हुई और उसका चित्र लिया।
1962 – कुवैत की नेशनल असेंबली ने संविधान को स्वीकार किया।
1965 – रोडेशिया सरकार (वर्तमान नाम जिम्बाब्वे) ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1966 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान ‘जेमिनी-12’ लांच किया।
1973 – पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी नयी दिल्ली में शुरू।
1975 – दक्षिण अफ्रीकी राज्य अंगोला को पुर्तगाल से आजादी मिली।
1975 – आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री गौग व्हिटलैम को गवर्नर जनरल सर जॉन केर ने पद से हटा दिया जिसके बाद मैलकॉम फ्रेजर को कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाया गया।
1978 – मॉमून अब्दुल गयूम मालदीव के राष्ट्रपति बने।
1982 – इजरायल के सैन्य मुख्यालय में गैस विस्फोट में 60 लाेगों की मौत।
1985 – एड्स थीम पर आधारित पहली टीवी फ़िल्म ‘एन अर्ली फ्रोस्ट’ अमेरिका में प्रदर्शित की गयी।
1989 – बर्लिन की दीवार गिराने की शुरुआत।
1992 – चर्च ऑफ इंग्लैंड की सर्वोच्च संस्था ने मतदान द्वारा महिलाओं को पादरी बनाए जाने की अनुमति दी।
1995 – नाइजीरिया में मानवाधिकार कार्यकर्ता केन सारो वीवा तथा उनके 8 सहयोगियों को फ़ांसी दिये जाने के कारण विश्व भर में नाइजीरिया की भर्त्सना।
2000 – कपहून, ऑस्ट्रिया स्थित एल्पाइन सुरंग में  से गुजरती हुई ट्रेन ( एक केबल कार) में आग लगने से लगभग 180 की मौत हुई।
2001 – दोहा बैठक में डब्ल्यूटीओ ने भारत का समर्थन किया।
2002 – ईरान की संसद ने देश की कट्टर न्यायपालिका के अधिकारों में कटौती करने वाले एक विधेयक को मंजूरी दी।
2003 – सीरिया पर प्रतिबंधों को अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी मिली।
2003 – दक्षेस के सूचना मंत्रियों के सम्मेलन का नई दिल्ली में उद्घाटन।
2003 – नाहा में वैश्विक फोरम का उद्घाटन किया गया।
2004 – फिलीस्तीन लिब्रेशन ऑर्गेनाइजेशन ने यासर अराफात की मौत की पुष्टि की जिसके बाद महमूद अब्बास को संगठन (पीएलओ) का अध्यक्ष चुना गया।
2008- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मार्गरेट अल्वा ने पार्टी महासचिव के पद से इस्तीफ़ा दिया।
2013 – सोमालिया के पुंटलैंड क्षेत्र में भीषण चक्रवाती तूफान की चपेट में आने से 100 लोग मारे गये।
2014 – पाकिस्तान के सख्खर प्रांत में एक बस दुर्घटना में 58 लोग मारे गये।
2019 – ब्राजील में, ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन से पहले सदस्‍य देशों के वाणिज्‍य मंत्रियों की बैठक शुरू हुई।
2020 – मध्य चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में दूसरे विश्व स्वास्थ्य एक्सपो का उद्घाटन किया गया।
2021 –  इंडोनेशिया में पश्चिम पापुआ प्रांत में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया।
2021 – चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने राजनीतिक इतिहास में राष्ट्रपति शी जिनपिंग की स्थिति को मज़बूत करते हुए एक ‘ऐतिहासिक प्रस्ताव’ पारित किया।
2022 – पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखा मैसूर-चेन्नई पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की।
2022 – अपनी पहली विदेश यात्रा में उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ कंबोडिया पहुंचे।
2022 – प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु में श्री नाडप्रभु केम्पेगौडा की 108 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया।
2023 – श्रीनगर की डल झील में एक हाउसबोट में आग लगने से बांग्लादेश के तीन पर्यटकों की मौत हुई।
2024 – मणिपुर में CRPF ने 11 संदिग्ध उग्रवादियों को एनकाउंटर में ढेर किया।
2024 – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई।
2025 – पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अदालत के बाहर बम विस्फोट से 12 लोगों की मौत हुई।
2025 – छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में 6 माओवादी मारे गए।

*11 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1765 – फ़्रांस के एक रसायनशास्त्री तथा आधुनिक फोटोग्रैफ़ी के जनक नैस्फ़र नेपेस का जन्म हुआ।
1837- अल्ताफ़ हुसैन हाली – अपने समय के प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार व कवि थे।
1885- अनसूया साराभाई – प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं मजदूर महाजन संघ की संस्थापक।
1888 – स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद (पूर्व शिक्षा मंत्री) का सऊदी अरब में जन्म हुआ।
1888- जे. बी. कृपलानी – प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ।
1924- आई. जी. पटेल भारतीय रिज़र्व बैंक के चौदहवें गवर्नर थे।
1924 – सुंदरलाल पटवा ।मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री
1927- अमिताभ चौधरी – भारत के नैतिकता और ईमानदारी का मूल्य समझने वाले पत्रकार थे।
1936- माला सिन्हा – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
1936- कैलाश वाजपेयी – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1943- अनिल काकोदकर – भारतीय परमाणु वैज्ञानिक।
1950- नेफियू रियो- नागालैंड के 9वें मुख्यमंत्री एवं नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के अध्यक्ष।
1955- जिग्मे सिंग्ये वांग्चुक- भूटान के पूर्व नरेश।

*11 नवंबर को हुए निधन👉*

1849 – राम सिंह पठानिया अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करने वाले एक भारतीय सेनानी थे।
1971 – देवकी बोस – मशहूर फ़िल्म निर्देशक और संगीत में ध्वनि के जानकार।
1982 – उमाकांत मालवीय, प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार।
1994 – कुप्पाली वेंकटप्पा पुटप्पा – कन्नड़ भाषा के कवि व लेखक थे।
2007 – अमेरिकी साहित्यकार नारमन मेलर का निधन (10 नवम्बर 2007  को निधन का भी वर्णन मिलता है अतः कन्फर्म कर लें)।
2008 – कन्हैयालाल सेठिया – आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी व राजस्थानी लेखक।
2020 – बहरीन के प्रधानमंत्री खलीफा बिन सलमान अल खलीफा (84) का निधन हुआ।
2022 – टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी (46) का वर्कआउट के दौरान निधन हुआ।
2023 – तेलुगु अभिनेता चंद्र मोहन (82) का निधन।
2024 –   जर्मन-ब्रिटिश चित्रकार फ्रैंक ऑएरबैक (93) का निधन हुआ।

*11 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 भगवान पुष्पदंत जी ज्ञान कल्याणक (जैन , कार्तिक शुक्ल द्वितीया)।
🌟 श्री गुरु ग्रन्थ साहब गुरयायी दिवस।
🌟 श्री विश्वनाथबावा पुण्यतिथि-डव्हा (वाशिम)।
🌟 राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जयन्ती)।
🌟 महिला योद्धा ‘ओनाके ओबव्वा जयंती’।
🌟 आचार्य कृपलानी जयंती।
🌟 श्री सुंदरलाल पटवा जयंती।
🌟 श्री राम सिंह पठानिया वीरगति दिवस।
🌟 प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति का स्मरण दिवस।
🌟 अंतरराष्ट्रीय पैथोलॉजी दिवस।
🌟 अंतरराष्ट्रीय ओरिगेमी दिवस।
🌟 सिंगल्स डे (चीन)।
🌟 वेटरन्स डे (अमेरिका)।
🌟 पोलैंड और अंगोला का स्वतंत्रता दिवस।
🌟 राष्ट्रीय फाइरेलिया दिवस (भारत)।
🌟 अंतरराष्ट्रीय विज्ञान और शांति सप्ताह प्रारम्भ (11 से 17 नवम्बर, UN)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.