सर्दियों में निखरी त्वचा के लिए लें ये खास आयुर्वेदिक भाप: पानी में मिलाएं त्रिफला और नीम की पत्तियां, मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे

सर्दियों में निखरी त्वचा के लिए न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने त्रिफला और नीम की पत्तियों से भाप लेने का तरीका व फायदे बताए हैं। जानें पूरी विधि।

सर्दियों के दौरान त्वचा की देखभाल में फेस पर स्टीम लेना भी एक बेहतरीन स्टेप है, क्योंकि इससे जमा गंदगी हटाने के साथ ही ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और त्वचा में नेचुरल चमक आती है। इससे ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स जैसी समस्याओं को कम करने में भी मदद मिलती है। इससे चेहरा तरोताजा होता है। अगर आप भाप लेने के पानी में कुछ आयुर्वेदिक चीजें मिला लें तो और भी ज्यादा फायदा हो सकता है।

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने त्वचा की सेहत सुधारने के लिए बताया है कि आपको किन चीजों को मिलाकर चेहरे पर भाप लेनी चाहिए। तो चलिए जान लेते हैं इंग्रेडिएंट्स, स्टीम लेने का तरीका और इसके फायदे क्या हैं।

📝 इंग्रेडिएंट्स करें नोट
  • 1 छोटा चम्मच त्रिफला चूर्ण (आंवला, हरड़ (हरीतकी) और बहेड़ा (बिभीतकी) का मिश्रण)

  • 3 कप पानी

  • 4-5 ताजी नीम की पत्तियां (ऑप्शनल हैं)

♨️ जान लें स्टीम लेने का सही तरीका
  1. पानी में त्रिफला चूर्ण और नीम की पत्तियां डालें और इसे 3-5 मिनट तक धीमी आंच पर ढककर उबाल लें।

  2. पैन को आंच से उतार लें और पानी को दूसरे बर्तन में पलट लें ताकि स्किन टच पर जलने का डर न रहे।

  3. पानी को 2-3 मिनट ऐसे ही रहने दें ताकि यह हल्का ठंडा हो जाए, लेकिन बहुत ठंडा न करें, भाप निकलती रहे।

  4. अब किसी चादर या बड़ी तौलिया को सिर से ओढ़ लें और पैन से निकल रही भाप को चेहरे पर एब्जॉर्ब होने दें।

  5. ध्यान रखें कि गर्म पानी के बहुत करीब न झुकें, नहीं तो स्किन पर हीट लग सकती है।

✨ ये क्यों है फायदेमंद?
  • एंटीऑक्सीडेंट सपोर्ट: त्रिफला में ऐसे प्लांट कंपाउंड्स पाए जाते हैं जिनमें एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती हैं।

  • त्वचा के लिए नीम: पारंपरिक रूप से नीम को त्वचा के लिए बहुत अच्छा माना जाता है; यह पिंपल्स, एलर्जी जैसी समस्याओं को कम करने में हेल्पफुल है।

  • हर्बल खूबियां: इसमें दो ऐसी वनस्पतियों का मेल है, जिनका इस्तेमाल पारंपरिक स्किनकेयर रूटीन में आमतौर पर किया जाता है।

💆‍♀️ त्वचा संग सेहत को भी मिलेगा आराम

आपके सेल्फ-केयर रूटीन में एक आसान सा बदलाव स्किन की हेल्थ में सुधार कर सकता है। तो आप भी इसे हफ्ते में 1 या दो बार ट्राई कर सकते हैं। इससे सेहत को भी फायदा हो सकता है, क्योंकि सर्दियों में भाप लेने से रिलैक्स महसूस होता है। त्रिफला और नीम एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं। ऐसे में जब यह भाप सांस के साथ शरीर में जाएगी तो नाक की नलियों में रूखापन कम होगा और जकड़न से राहत मिल सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.