बिसलेरी के पानी के सैंपल में मिले तय सीमा से अधिक केमिकल, FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमे को दी मंजूरी

FSSAI के अनुसार, शुरुआती जांच में पानी के नमूने में ब्रोमेट (Bromate) की मात्रा निर्धारित सीमा के अनुरूप नहीं पाई गई। इसके बाद नमूने को असुरक्षित घोषित किया गया। कंपनी की अपील के बाद नमूने को रेफरल फूड लैबोरेटरी भेजा गया, जहां जांच में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) की मौजूदगी पाई गई। दूसरी जांच में भी नमूने को असुरक्षित घोषित किया गया।

राष्ट्रीय न्यूज़ डेस्क। जगत क्रान्ति डिजिटल | नई दिल्ली। देश के लोकप्रिय पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर ब्रांड बिसलेरी को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी के परिसर से लिए गए पानी के एक नियामकीय नमूने को प्रयोगशाला जांच में असुरक्षित पाए जाने के बाद FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है।
FSSAI के अनुसार, शुरुआती जांच में पानी के नमूने में ब्रोमेट (Bromate) की मात्रा निर्धारित सीमा के अनुरूप नहीं पाई गई। इसके बाद नमूने को असुरक्षित घोषित किया गया। कंपनी की अपील के बाद नमूने को रेफरल फूड लैबोरेटरी भेजा गया, जहां जांच में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) की मौजूदगी पाई गई। दूसरी जांच में भी नमूने को असुरक्षित घोषित किया गया।

बिसलेरी ने क्या कहा?
इस मामले में कंपनी ने भी अपना पक्ष रखा है। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी Reuters के अनुसार, बिसलेरी ने कहा है कि पेयजल की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है और कंपनी नियामक एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करेगी।
कंपनी के अनुसार, गोवा स्थित संयंत्र से लिए गए नमूने में ब्रोमेट की मात्रा 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर दर्ज हुई थी, जबकि निर्धारित सीमा 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर है। कंपनी ने दावा किया कि उसके द्वारा कराए गए स्वतंत्र परीक्षणों में ब्रोमेट निर्धारित सीमा के भीतर पाया गया।

अन्य कंपनियों पर भी FSSAI की कार्रवाई
FSSAI ने बिसलेरी के अलावा कुछ अन्य कंपनियों के खिलाफ भी कार्रवाई की है।
Vasant Masala Pvt Ltd – अभियोजन की मंजूरी।
Tit-Bit Foods India Pvt Ltd – अभियोजन की मंजूरी।
Mimansa Industries – अभियोजन की मंजूरी।
Asha Confectionery – अभियोजन की मंजूरी और चॉकलेट फिलिंग वाली कुकीज का रिकॉल आदेश।
Urmi Lifesciences LLP और Gaur Ayurvedic Store – लाइसेंस निलंबित।
देशभर में बढ़ेगी पानी के नमूनों की जांच
Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, FSSAI अब बिसलेरी के देशभर के विभिन्न संयंत्रों से अतिरिक्त नमूनों की जांच करने के साथ अन्य कंपनियों के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की भी जांच करने की योजना बना रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.