लखनऊ में ‘संविधान रक्षा मार्च’ के दौरान पुलिस कार्रवाई: आराधना मिश्रा ‘मोना’ और इमरान मसूद हिरासत में

लखनऊ में संविधान रक्षा मार्च के दौरान आराधना मिश्रा ‘मोना’, इमरान मसूद व राजेंद्र पाल गौतम हिरासत में; कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप।

संविधान दिवस के मौके पर लखनऊ में ‘संविधान रक्षा मार्च’ निकाल रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष शिव पांडेय समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने कहा कि प्रशासन ने मार्च निकालने की अनुमति नहीं दी थी, फिर भी कांग्रेस नेता मार्च निकाल रहे थे। ऐसे में पुलिस ने उनके मार्च को आगे बढ़ने से रोका और बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

वहीं, कांग्रेस ने सरकार पर शांतिपूर्ण मार्च को पुलिस बल के जरिए कुचलने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कहा कि संविधान दिवस पर ही बीजेपी सरकार ने संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अनुच्छेद 19 में मिले शांतिपूर्ण सभा और अभिव्यक्ति के अधिकार को कुचला जा रहा है।

🗣️ यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बोलीं- डरी हुई है बीजेपी

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने गुरुवार को दावा किया कि बीजेपी ‘डरी हुई’ है, जिसकी वजह से उनकी पार्टी को ‘संविधान रक्षा मार्च’ निकालने की इजाजत नहीं दी गई, जबकि दूसरों को हर तरह का सपोर्ट दिया जा रहा है। दरअसल, उन्होंने लखनऊ में हुई आजाद समाज पार्टी-कांशीराम और AIMIM के गठबंधन ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ की रैली का जिक्र करते हुए ये बात कही।

उन्होंने कहा कि यह डरी हुई बीजेपी सरकार का घबराया हुआ रिएक्शन दिखाता है। हमने इस मार्च के लिए बार-बार पूरी विनम्रता और पूरे डॉक्युमेंट्स के साथ परमिशन मांगी, जो एक शांतिपूर्ण मार्च है। कांग्रेस का इतिहास रहा है कि हमने हमेशा शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किए हैं। उन्होंने कहा, ‘हमने परमिशन मांगी थी, जिसे कई मीटिंग के बावजूद एडमिनिस्ट्रेशन ने मना कर दिया’।

📢 नितिन नबीन की रैली को लेकर बोला हमला

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन के ‘लोकतंत्र बचाओ, आरक्षण हटाओ’ रैली के लिए उत्तर प्रदेश के दौरे को याद करते हुए आराधना मिश्रा ने हमला बोला और कहा कि पार्टी चीफ के दौरे के दौरान सड़कों पर मार्च निकाले जा रहे थे, उस समय कोई नियम या कानून लागू नहीं किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.