पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 27 नवम्बर 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 27 नवम्बर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 27 नवम्बर 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 27 नवम्बर 2026*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया – 09:51 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी – शनिवार 06:42 तक
*🌠नक्षत्र-* आर्द्रा – 15:09 तक
*🌠पश्चात्-* पुनर्वसु
*💫करण-* विष्टि – 09:51 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* शुभ – 23:51 तक
*✨पश्चात्-* शुक्ल
*🌅सूर्योदय-* 06:52
*🌄सूर्यास्त-* 17:24
*🌙चन्द्रोदय-* 20:11
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:47 से 12:29
*🤖राहुकाल-* 10:49 से 12:08
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

_*🔅आज शुक्रवार को मार्गशीर्ष बदी तृतीया 09:51 तक पश्चात् चतुर्थी 30:42 (अगले दिन सुबह 06:42) तक, चतुर्थी तिथि का क्षय, अङ्गारकी / संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत, सौभाग्य सुन्दरी व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 15:09 से सूर्योदय तक ,  विघ्नकारक भद्रा 09:49 तक , कुमारयोग , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , बूंदी महोत्सव प्रारम्भ , श्री हरिवंश राय बच्चन जयन्ती , श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह पुण्यतिथि / स्मृति दिवस , श्री गणेश वासुदेव मावलंकर जयंती व बाल, कम उम्र और जबरन विवाह उन्मूलन का अंतरराष्ट्रीय दिवस।*_
*_🔅कल शनिवार को👉 मार्गशीर्ष बदी पंचमी 27:59 तक पश्चात् षष्ठी शुरु।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*सुखस्यानन्तरं दुःखं*
*दुःखस्यानन्तरं सुखम्।*
*न नित्यं लभते दुःखं*
*न नित्यं लभते सुखम् ॥*
*अर्थात् 👉*
_महर्षि व्यास, युधिष्ठिर से कहते हैं : सुख के पश्चात् दुःख और दुःख के पश्चात् सुख आता है। कोई भी न तो सदा दुःख पाता है और न निरन्तर सुख ही प्राप्त करता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*27 नवम्बर 2026 , शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको व्यवसाय में लाभ होने के संयोग हैं। अगर आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे तो कुछ ऐसे लोग नाराज हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। आपके लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ है। अपनी खुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को और भी बेहतर करेगा। धार्मिक विचारधारा प्रबल होगी। आराम के लिए समय मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा , वी ,वु , वे, वो)
आज आपका मिला जुला समय रहेगा ।आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे।आपको आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें और क्रोध एवं आवेश में वृद्धि न आए इसका ध्यान रखें। जरूरत से ज्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । मन पसन्न मुद्रा मे रहेगा।परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। माता का आरोग्य अच्छा रहेगा। धन संपत्ति-मान सम्मान के अधिकारी बनेंगे। जल्दबाजी में निवेश न करें। दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपका सबसे बड़ा सपना हकीकत में बदल सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की संभावना है। मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र के नज़रिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फायदा उठाएँ। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से भरपूर प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। क्योंकि आज का समय आपके साथ है। मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। आज उच्च पदाधिकारी खुश होंगे। बाहर जाना हो सकता है। सरकारी लाभ होगा। आज कोई महत्त्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। कानूनी मसले हल होंगे। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। किसी आत्मीय व्यक्ति से भेंट हो सकती है। परिवार के सदस्यों की मदद रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज स्वजनों और स्नेहीजनों के साथ मतभेद खड़े होंगे, परिणामस्वरूप घर में विरोध का वातावरण उपस्थित होगा। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी कारणवश व्यय भी अधिक होगा। यदि पुरानी बातों को कुरेद कर नोक-झोंक करेंगे तो परिणाम अच्छे नहीं मिलेंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज व्यापार अच्छा चलेगा। विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएंगे। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। सुखवृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। परिवार में क्लेश, मनमुटाव हो सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी को विशेष खुशी देने की कोशिश करेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपको अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। आज आपका पारिवारिक वातावरण आनंद व उल्लास से लबालब भरा रहेगा। तन में चेतना एवं स्फूर्ति का संचार होगा। उनसे मिली भेट व सौगात पाकर आप आनंदित होंगे। यात्रा-पर्यटन के योग हैं।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आलस्य को त्यागकर कार्यों को समय पर करने से सफलता प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सोच-समझकर व्यय करें। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में बाधाओं से मन अशांत रहेगा। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आपका आज का दिन आनंद व उल्लास से भरा हुआ होगा व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी कारणवश व्यय भी अधिक होगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। शत्रु से सतर्क रहें। कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रखे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आपका व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। विवाहिताओं को आज मायके से भी लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*27 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1001 – हिंदू शासक जयपाल को आक्रमणकारी महमूद गजनी ने हराया।
1095 – पोप अर्बन द्वितीय ने पहले क्रूसेड (धर्मयुद्ध) का उपदेश दिया।
1237 – रोमन सम्राट फ्रेडरिक द्वितीय ने कोर्तेनुओवा के युद्ध में लोंबार्डियन लीग को हराया।
1703 – पहला एडीस्टोन लाईटहाउस 1703 के महान तूफान में नष्ट हो गया।
1795 – पहले बांग्ला नाटक का मंचन हुआ।
1807 – पुर्तग़ाल के शाही परिवार ने नेपोलियन की सेना के भय से लिस्बन छोड़ा।
1815 – पोलैंड साम्राज्य ने संविधान अपनाया।
1838 – पेस्ट्री युद्ध में फ़्रैंक बलों द्वारा मेक्सिको पर आक्रमण किया गया।
1870 – पहली बार फोटोग्राफर लैडिसलॉस वीनेक ने प्राग में गिरते उल्कापिंडों का चित्र लिया (26 नवम्बर 1885 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें)।
1895 – अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के अनुसार नोबेल पुरस्कार की शुरुआत हुई।
1912 – अल्बानिया ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
1932 – पोलैंड और तत्कालीन सोवियत संघ ने अनाक्रमण समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1941 – जर्मनी और सोवियत संघ के बीच द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान टैंक लड़ाई हुई। इसमें जर्मनी की पराजय होने के बाद लड़ाई बंद हुई।
1949 – जबलपुर के निवासियों ने चंदा इकट्ठा करके नगरपालिका प्रांगण में सुभद्रा कुमारी चौहान जी की आदमकद प्रतिमा लगवाई जिसका अनावरण कवयित्री और उनकी बचपन की सहेली महादेवी वर्मा ने किया।
1966 – उरुग्वे ने संविधान अपनाया।
1967 – फ़्रांस के राष्ट्रपति चार्ल्स डी गॉल ने फिर दोहराया कि वह ब्रिटेन की सामूहिक बाज़ार की कोशिशों का विरोध करेंगे।
1971 – सोवियत रूस के ‘मार्स  यान द्वारा ऑर्बिटर’  मंगल ग्रह पर उतारा गया (दिनांक अलग हो सकता है)।
1975 – गिनीज़ बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स के सह-संस्थापक रॉस मैक्विर्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
1984 – भारत में ब्रिटेन के उप-उच्चायुक्त पर्सी नॉरिस की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
1995 – मिर वेनेजुएला जौकेलीन एग्वीलेरा मार्कानो ‘मिस वर्ल्ड’ 1995 चुनी गईं।
1999 – हेलेन क्लार्क न्यूजीलैंड की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
2000 – फ्लोरिडा में डाले गये मतों की गिनती में जार्ज बुश 537 मतों से जीते, फ्लोरिडा में जीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पद पर जार्ज बुश जूनियर का दावा।
2002 – बेलारूस के प्रधानमंत्री जेनेदी वी नोवित्सकी भारत यात्रा पर नयी दिल्ली आये।
2004 – अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अध्यक्ष जुआन सोमाविया भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
2007 – पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने अपने सैनिक साथियों से विदाई ली।
2008- छठा वेतन आयोग देने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बना।
2008 – केन्द्र सरकार सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के जजों के वेतन में तीन गुना बढ़ोत्तरी को हरी झण्डी दी।
2014 – आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज का बाउंसर से घायल होने के बाद मौत हुई।
2019 – देश का आधुनिकतम भू-पर्यवेक्षी उपग्रह कार्टोसैट-थ्री ध्रवीय कक्षा में सफलतापूर्वक भेजा गया; अमरीका के 13 नैनो सैटलाइट भी साथ में भेजे गए।
2019 – बंगलादेश में विशेष ट्रायब्यूनल ने 2016 के कैफे आतंकी हमले के सात दोषियों को मौत की सजा सुनाई।
2019 – संयुक्‍त अरब अमारात के राष्‍ट्रपति शेख खलीफा बिन – जाएद – अल – नाहयान ने छह सौ 62 कैदियों को रिहा करने के आदेश दिए।
2020 – भारत और वियतनाम के रक्षा मंत्रियों के बीच वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए द्विपक्षीय स्तर की बातचीत हुई।
2020 – भारत और संयुक्त अरब अमारात ने व्‍यापक रणनीतिक, साझेदारी की समीक्षा की।
2020 – कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने ‘quarantine’ शब्द को वर्ड ऑफ द ईयर 2020 का नाम दिया।
2021 – भारतीय नौसेना अकादमी में एक शानदार पासिंग आउट परेड (पीओपी) का आयोजन हुआ।
2021 – भारत, मालदीव और श्रीलंका की प्रमुख समुद्री सुरक्षा एजेंसियों के बीच पहला ‘कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव (CSC) केंद्रित ऑपरेशन’ (27 और 28 नवंबर 2021) का आयोजन शुरु हुआ।
2022 – महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर पुल टूटने से 60 फीट की ऊंचाई से गिरे 20 लोग, 8 की हालत गंभीर बनी।
2022 – उड़नपरी पीटी उषा भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष बनीं, 95 साल में इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला बनीं।
2022 – इंडो-पैसिफिक रीजन में फ्रांस के सशस्त्र बल मंत्री ने INS विक्रांत पर दौरा किया।
2023 – 54वें इफ्फी में लता मंगेशकर मेमोरियल टॉक का आरंभ हुआ।
2023 – इसराइल और हमास के युद्धविराम को दो दिन बढ़ाने पर सहमति बनी।
2023 – हरियाणा के महेंद्रगढ़ के गांव पाली का आठवीं कक्षा का छात्र मंयक केबीसी जूनियर में उत्तर भारत का पहला करोड़पति बना।
2024 – केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय अभियान “बाल विवाह मुक्त भारत” का शुभारंभ किया।
2025 – 44वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF-2025) का समापन हुआ।

*27 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1817 – जर्मनी के विख्यात इतिहासकार और अध्ययनकर्ता थियोडर मोमसेन का जन्म हुआ।
1881 – काशी प्रसाद जायसवाल – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुरातत्त्व के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान।
1888 – गणेश वासुदेव मावलंकर – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष थे।
1907 – भारत के प्रसिद्ध कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर में जन्म हुआ।
1940 – कराटे के महान खिलाड़ी एवं अभिनेता ब्रुस ली का जन्म हुआ।
1942 – मृदुला सिन्हा – गोवा के पूर्व राज्यपाल।
1947 – इस्माइल उमर गुएलेह – जिबूती के राष्ट्रपति (अफ्रीका में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले शासकों में से एक)।
1950 – कुइन ओजा – असम से भारतीय राजनीतिज्ञ।
1952 – बप्पी लाहिड़ी – प्रसिद्ध भारतीय गायक और संगीतकार थे।
1975 – सुचित्रा कृष्णमूर्ति एक भारतीय अभिनेत्री, लेखिका, चित्रकार व गायक।
1981 – दिव्या खोसला कुमार एक भारतीय अभिनेत्री, निर्माता और निर्देशक।
1985 – आशका गोरडिया – एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री।
1986 – टीना दत्ता – एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।
1989 – समैरा राव एक भारतीय फ़िल्म और टेलीविज़न अभिनेत्री।

*27 नवंबर को हुए निधन👉*

1953 – अमरीका के विख्यात ड्रामा लेखक पूजीन ओ नील का 65 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1976 – गजानन त्र्यंबक माडखोलकर – मराठी उपन्यासकार, आलोचक तथा पत्रकार थे।
1978 – लक्ष्मीबाई केलकर – भारत की प्रख्यात समाज सुधारक थीं।
2002 -शिवमंगल सिंह सुमन- प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि।
2008 – विश्वनाथ प्रताप सिंह, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री।
2011 – सुल्तान ख़ान – भारत के प्रसिद्ध सारंगी वादक और शास्त्रीय गायक।
2018 – मुहम्मद अज़ीज़ भारतीय सिनेमा में पार्श्व गायक थे।
2019 – पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल सुशील कुमार का निधन, लंबे समय से बीमार थे।
2020 – महान बांग्लादेशी अभिनेता, लिबरेशन वॉर फाइटर एली ज़ेकर का निधन हुआ।
2020 – ईरान के दमावंद शहर में शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फखरीजादेह की आतंकियों ने हत्या कर दी।
2021 – कूबन फ़ैशन डिज़ाइनर एडोल्फ़ो (98) का निधन हुआ।
2021 – अमेरिकी अभिनेता एडी मेक्का (69) का निधन हुआ।
2022 – इंग्लिश फुटबॉल खिलाड़ी मौरिस नॉर्मन (88) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी अभिनेत्री फ़्रांसिस स्टर्नहागेन (93) का निधन हुआ।
2023 – ब्राज़ीली फुटबॉल खिलाड़ी वांडरली पैवा (77) का निधन हुआ।
2023 – गुजरात के जाने माने फोटो जर्नालिस्ट पद्म श्री जवेरीलाल महेता (97) का निधन हुआ।
2024 – रोमानियाई टेबल टेनिस खिलाड़ी मारिया एलेक्ज़ैंड्रू (84) का निधन हुआ।
2025 – असम के प्रसिद्ध बॉडीबिल्डर और खेल प्रशासक हरकांत बोरगोहेन (77) का निधन हुआ।

*27 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 बूंदी महोत्सव प्रारम्भ।
🌟 श्री हरिवंश राय बच्चन जयन्ती।
🌟 श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह पुण्यतिथि / स्मृति दिवस।
🌟 श्री गणेश वासुदेव मावलंकर जयंती।
🌟 बाल, कम उम्र और जबरन विवाह उन्मूलन का अंतरराष्ट्रीय दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Leave A Reply

Your email address will not be published.