Acidity में भूलकर भी न खाएं ये 6 फल: संतरा और नींबू बढ़ा सकते हैं आपकी परेशानी, जानें पूरी लिस्ट

क्या आपको भी अक्सर एसिडिटी रहती है? आयुर्वेद और एक्सपर्ट्स के अनुसार एसिडिटी होने पर संतरा, नींबू और अनानास जैसे खट्टे फलों से परहेज करना चाहिए। जानें कौन से फल बढ़ा सकते हैं आपके पेट की जलन।

एसिडिटी होने पर संतरे का सेवन भूल कर भी नहीं करना चाहिए. भले ही ये विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स है, लेकिन इसमें सिट्रिक एसिड पाया जाता है. एसिडिटी होने पर संतरा खाने से सीने में जलन और एसिड रिफ्लैक्स बढ़ सकता है.

1 / 6

नींबू का सेवन भी एसिडिटी होने पर नहीं करना चाहिए. इसमें शार्प गैस्ट्रिक एसिड होता है, जो एसिडिटी को और बढ़ा सकता है. खासतौर पर अगर आप इसे खाली पेट लेते हैं तो.

2 / 6

एसिडिटी होने पर अनानास भी नहीं खाना चाहिए. हेल्थलाइन के मुताबिक, इसमें सिट्रिक एसिड और ब्रोमेलैन नामक एंजाइम पाया जाता है, जो पेट में एसिड को और बढ़ा कर जलन पैदा कर सकता है.

3 / 6

आयुर्वेद में कच्चा आम खाने के लिए भी मना किया जाता है. दरअसल, इसमें साइट्रिक, मैलिक और ऑक्सालिक एसिड पाए जाते हैं, जो पित्त को बढ़ाते है इससे पेट में जलन और एसिडिटी की शिकायत और बढ़ सकती है.

4 / 6

अमरूद में फाइबर काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. साथ ही इसमें काफी सख्त बीज होते हैं. इन्हें पचाने में काफी समय लगता है. ऐसे में जिसकी पाचन शक्ति कमजोर है उनके लिए ये नुकसानदयक हो सकते हैं. न पचने की वजह से ये एसिडिटी को और बढ़ा सकते हैं.

5 / 6

अंगूर एंटी-ऑक्सीडेंट का बेहतरीन सोर्स है. इसे खाने से पित्त वृद्धि होती है. इसमें साइट्रिक और टार्टरिक एसिड उच्च मात्रा में होते हैं. ये एसिड पेट में एसिड की मात्रा को और बढ़ाकर जलन पैदा कर सकता है. खासतौर पर अगर आप इसे खाली पेट लेते हैं.

6 / 6
Leave A Reply

Your email address will not be published.