हरियाणा बजट सत्र 2026: जेपी दलाल का विपक्ष पर पलटवार, बोले- ‘बिना नए टैक्स का होगा शानदार बजट’

हरियाणा बजट सत्र पर पूर्व मंत्री जेपी दलाल का बड़ा बयान। उन्होंने बजट को जनहितैषी बताते हुए विपक्ष के कर्ज और मनरेगा संबंधी आरोपों पर पलटवार किया। जानें हरियाणा जीडीपी और प्रति व्यक्ति आय पर क्या बोले दलाल।

भिवानी। हरियाणा में शुरू हुए बजट सत्र को लेकर पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने भिवानी में कहा कि हरियाणा बजट नायब व शानदार होगा। ये बजट सभी की सहमति व बिना नए टैक्स का होगा। उन्होंने विपक्ष के आरोपों व मुद्दों पर एक एक कर पलटवार भी किये।

हरियाणा में शुक्रवार से बजट सत्र शुरू हो रहा है। इसको लेकर भाजपा सरकार अपना लेखा जोखा जारी कर बजट पेश करेगी। वहीं विपक्ष विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार का खिलाफ अकर्मक है। ऐसे में पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने भी बजट को लेकर अपना राय दी और विपक्ष के मुद्दों पर आरोपों पर जमकर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बजट को लेकर प्रथा बदली है। अब बजट हर वर्ग से राय लेकर बजट बनता है। हर साल पहले से ज्यादा और बिना नए टैक्स का बजट पेश होता है। वहीं बजट सत्र को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के आक्रामक मूड पर जेपी दलाल ने कहा कि अच्छा हो विपक्ष सकारात्मक चर्चा करें व अच्छे मुद्दे उठाए। पर सही समय पर विपक्ष गायब हो जाता है, इससे उनकी खबर तो बन जाती है पर लोगों को कोई फायदा नहीं होता।

वहीं हरियाणा कांग्रेस द्वारा मनरेगा का नाम बदलने को लेकर 25 फ़रवरी को विधानसभा के घेराव के एलान पर जेपी दलाल ने कहा कि समय के साथ बदलाव होता है, मनरेगा में बदलाव हरियाणा में मुद्दा नहीं। जेपी दलाल ने हरियाणा पर लगातार बढ़ते कर्ज और विपक्ष के सवालों पर कहा कि ⁠हरियाणा का वित्तीय प्रबंधन बढ़िया है, हरियाणा की जीडीपी लगातार बढ़ रही है और प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ी। उन्होंने कहा कि ⁠विकास व नए इंफ्रा के लिए कर्ज लेना कोई बुराई नहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.