भिवानी: रेलवे कर्मचारी आदित्य की संदिग्ध मौत, जूई नहर से मिला शव, दोस्तों पर हत्या का आरोप
भिवानी में दिल्ली सराय रोहिल्ला में तैनात 22 वर्षीय रेलवे कर्मचारी आदित्य का शव जूई नहर से बरामद हुआ। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए SP से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने दो दोस्तों को हिरासत में लिया।
भिवानी। दोस्तों संग गए रेलवे कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। 22 वर्षीय आदित्य का शव जूई नहर से बरामद हुआ है। मामले में परिजनोंं ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए दो दोस्ताें के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और शव लेने से भी इंकार कर दिया। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से भी कार्यालय में पहुंच मुलाकात की।