भिवानी में मौसम का यू-टर्न: फरवरी में ही 27 डिग्री पहुंचा पारा, फसलों पर ‘पीला रतुआ’ का खतरा और सेहत बिगाड़ रही गर्मी
भिवानी में मौसम के बदलते मिजाज से अधिकतम तापमान 27°C तक पहुंचा। कृषि विशेषज्ञों ने गेहूं की फसल में 'पीला रतुआ' रोग को लेकर किसानों को किया अलर्ट, वहीं डॉक्टरों ने बढ़ते वायरल और बदन दर्द से बचने की दी सलाह। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
भिवानी। फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही जिले में तापमान बढ़ने लगा है और अधिकतम पारा 27 डिग्री तथा न्यूनतम 12 डिग्री तक पहुंच गया है। दोपहर के समय धूप की तपिश से गर्मी का अहसास होने लगा है जबकि सुबह-शाम हल्की ठंड बनी हुई है। मौसम में इस उतार-चढ़ाव का असर खेती और लोगों के स्वास्थ्य दोनों पर दिखाई देने लगा है।