ससुराल पहुंचे जीजा की साली पर बिगड़ी नीयत, कर डाला ऐसा कांड कि अब चक्की पीस रहे जनाब

वैशाली के लालगंज में ससुराल आए मुजफ्फरपुर निवासी विष्णु राम ने अपनी नाबालिग साली से दुष्कर्म किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एसडीपीओ और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

बिहार के वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली और रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है. यहां अपने ससुराल आए एक व्यक्ति पर पड़ोस में रहने वाली अपनी नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म करने का संगीन आरोप लगा है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और भारी आक्रोश व्याप्त है.

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी निवासी विष्णु राम अपने ससुराल लालगंज आया हुआ था. आरोप है कि इसी दौरान उसने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया. नाबालिग लड़की उसकी रिश्ते में साली लगती थी. पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाली इस वारदात की खबर जैसे ही ग्रामीणों को लगी, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही लालगंज थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी जीजा विष्णु राम को हिरासत में ले लिया. वहीं, बदहवास हालत में मिली नाबालिग पीड़िता को महिला पुलिस की मदद से मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. पुलिस पीड़िता का बयान दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है.

 

एसडीपीओ और एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर-2 एसडीपीओ गोपाल मंडल स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे. उनके साथ विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम भी मौजूद रही, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए.

 

एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि पुलिस सभी तकनीकी और फोरेंसिक पहलुओं पर काम कर रही है ताकि अदालत में आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत पेश किए जा सकें. उन्होंने स्पष्ट किया कि मेडिकल रिपोर्ट और एफएसएल द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. पुलिस ने पीड़िता के परिजनों को निष्पक्ष जांच और न्याय का पूरा भरोसा दिलाया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.