पंजाब : अकाली भाजपा गठजोड़ से क्या निकलेगा राजनीतिक निचौड़

वर्तमान में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को लेकर मतदाताओं में कोई विशेष नाराज़गी नजर नहीं आ रही, जबकि अकाली दल और भाजपा के कई विवादित मुद्दे राजनीतिक समीकरण प्रभावित कर सकते हैं। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि यदि अकाली भाजपा गठजोड़ की बजाय भाजपा अपने दम पर अकेले चुनाव लडती, तो उसे राजनीतिक लाभ मिल सकता था और वह चुनाव को तिकोना मोड़ दे सकती थीं।

न्यूज़ डेस्क पंजाब। बठिंडा ।सीएम ग्रोवर। पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के गठजोड़ को लेकर पंजाब की राजनीति क्या करवट लेगी,को लेकर क्यास लगायें जाने लगे हैं। राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चा के अनुसार यह गठजोड़ तिकोनी चुनावी टक्कर बनाकर राजनीतिक समीकरणों में बदलाव ला पायेगा? पंजाब में अकाली भाजपा गठजोड़ 1977, 2007, 2012 के विधानसभा चुनाव में रहा है, जबकि वर्ष 2022 में अलग-अलग चुनाव लडने से गठजोड़ को गहरा आघात पहुंचा था,तब अकाली दल को मात्र तीन विधानसभा क्षेत्रों से जीत मिली थी और उनके 91 उमीदवार जीत नहीं पाए थे। इसी प्रकार भाजपा ने 23 विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़कर दो पर जीत हासिल की थी। कृषि कानूनों को लेकर भाजपा अकाली दल 2020 में अलग-अलग हो गए थे और अब छ वर्ष बाद पुनः एक मंच पर आ गये है। पंजाब में गठजोड़ की सरकार बनने पर अकाली दल कमान संभालेंगे की घोषणा से राजनीतिक समीकरणों में बदलाव आने के आसार नजर नहीं दिखाई दे रहे। पंजाब के राजनीतिक इतिहास में वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 92 विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल कर 42.01% , कांग्रेस ने 16 विधानसभा क्षेत्रों में विजयी परचम लहरा कर 22.98%, अकाली दल ने तीन सीटों पर जीत दर्ज कर 18.58 तथा भाजपा ने दो सीटों पर जीत के साथ 6.06% हासिल किए थे, जबकि वर्ष 2017 में अकाली दल को 25.24% तथा भाजपा को 05.39% मतदाताओं ने वोट डाले थे। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 09.63% मिले थे,जो ,2024 के लोकसभा चुनाव में 18.58 पर पहुंच गए थे।2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 23 विधानसभा क्षेत्रों में और अकाली दल को 9 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त हासिल हुई थी। इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सात क्षेत्रों में जीत कर 26.30 वोट हासिल किए।

वर्तमान में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को लेकर मतदाताओं में कोई विशेष नाराज़गी नजर नहीं आ रही, जबकि अकाली दल और भाजपा के कई विवादित मुद्दे राजनीतिक समीकरण प्रभावित कर सकते हैं। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि यदि अकाली भाजपा गठजोड़ की बजाय भाजपा अपने दम पर अकेले चुनाव लडती, तो उसे राजनीतिक लाभ मिल सकता था और वह चुनाव को तिकोना मोड़ दे सकती थीं। अकाली भाजपा गठजोड़ को लेकर पंजाब के मतदाताओं का क्या नजरिया रहेगा,यह तो चुनाव परिणाम ही स्पष्ट कर पायेंगे?

Leave A Reply

Your email address will not be published.