HBSE Board Exam 2026: सीएम नायब सैनी के सख्त निर्देश, नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर होगा कड़ा पहरा

हरियाणा बोर्ड परीक्षाओं के लिए सीएम नायब सैनी ने DC और SP को दिए निर्देश। संवेदनशील केंद्रों पर रहेगी विशेष नजर, नकल रोकने के लिए सरपंचों और ग्रामीणों का लिया जाएगा सहयोग।

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज राज्य के प्रशासनिक और पुलिस अमले के साथ हाई-लेवल मीटिंग की। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों (DC) और पुलिस अधीक्षकों (SP) को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षाओं का आयोजन पूरी तरह से शांतिपूर्ण और नकल रहित सुनिश्चित किया जाए।इस बैठक में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा का ‘कवच’

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाई जाए ताकि बाहरी हस्तक्षेप को पूरी तरह रोका जा सके।जो केंद्र ‘संवेदनशील’ या ‘अति-संवेदनशील’ (Sensitive/Hypersensitive) की श्रेणी में आते हैं, वहां विशेष नजर रखी जाए।प्रशासनिक अधिकारी और फ्लाइंग स्क्वॉड लगातार केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री ने एक अनूठी पहल करते हुए स्थानीय समुदायों को भी इस प्रक्रिया से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं के सफल और पारदर्शी संचालन के लिए स्थानीय सरपंच, पंच और ग्राम सभा के गणमान्य लोगों का सहयोग लिया जाए। ग्रामीण स्तर पर जागरूकता फैलाई जाए ताकि छात्र बिना किसी दबाव या गलत साधन के परीक्षा दें।”

बेहतर प्रबंधन की प्राथमिकता
सीएम ने जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर छात्रों के लिए बुनियादी सुविधाओं (पेयजल, रोशनी, बैठने की व्यवस्था) का बेहतर प्रबंध सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल सख्ती करना नहीं, बल्कि एक ऐसा वातावरण तैयार करना है जहां छात्र शांतिपूर्ण ढंग से अपनी परीक्षा दे सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.