Rashmika-Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उदयपुर में रचाई शादी, PM मोदी ने भी दी बधाई; अब कोडवा रीति-रिवाज से होंगी रस्में

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं! उदयपुर में हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी के बाद अब शाम को कोडवा परंपरा से फिर लेंगे फेरे। जानें शादी की पूरी डिटेल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेटर में क्या लिखा।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध गए हैं. जिन्हें अबतक आप सिर्फ रील लाइफ में बतौर कपल देखकर खुश होते थे, फाइनली फैन्स की फेवरेट जोड़ी अब एक हो गई है. हिंदू रीति-रिवाजों से उदयपुर में सुबह ठीक 10 बजकर 10 मिनट पर दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा. विजय और रश्मिका के इस खास मौके पर कुछ करीबी दोस्त, रिश्तेदार ही मौजूद रहे. दोनों इस दौरान काफी खूबसूरत लग रहे थे. जहां विजय ने रश्मिका को अंगूठी भी पहनाई. हालांकि, शाम साढ़े 4 बजे कोडवा परंपरा के अनुसार फिर से दोनों शादी करेंगे, जिसकी तैयारियां भी साथ-साथ की जा रही है. कई स्टार्स रश्मिका और विजय की शादी में नहीं जा पाए, जो उन्हें सोशल मीडिया पर ही बधाई देते नजर आ रहे हैं.

दरअसल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने दो फिल्मों में साथ काम किया है. पहली बार दोनों फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में एक साथ नजर आए थे, जो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी. साथ ही ऐसा कहा जाता है कि इसी फिल्म के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ था. हालांकि, बाद में दोनों साथ में ‘डियर कॉमरेड’ फिल्म में भी दिखे. वैसे दोनों अपने रिश्ते को छिपाकर ही रखते थे. लेकिन शादी से पहले जब जानकारी सामने आई, तो खुद ही सबकुछ कंफर्म कर दिया.

रश्मिका ने विजय को चुना अपना हमसफर

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा फाइनली शादी के बंधन में बंध गए हैं. लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. जिसकी अफवाहें उड़ती भी रही, पर कपल ने कभी कुछ ऑफिशियल नहीं किया. हालांकि, शादी से पहले उन्होंने खुद अपने फैन्स को यह खुशखबरी दी. दरअसल रश्मिका और विजय एक साथ वेकेशन पर भी जाते रहते थे, लेकिन अक्सर अलग-अलग तस्वीरें ही पोस्ट की. उनके इस खास पल का हिस्सा बनने के लिए टॉलीवुड डायरेक्टर तरुण भास्कर, शिव निर्वाणा, वामसी पेडिपल्ली और संदीप रेड्डी वांगा फंक्शन में पहुंच चुके थे. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रश्मिका और विजय को एक लेटर लिखकर ढेर सारी बधाइयां दी हैं.

 

हालांकि, फैन्स विजय और रश्मिका की शादी की पहली तस्वीर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उम्मीद है कि शाम साढ़े 4 बजे कोडवा परंपरा से शादी करने के बाद वो फैन्स के लिए तस्वीर पोस्ट करेंगे. हालांकि, उसमें अभी काफी वक्त है, यही वजह है कि कपल की फिल्म की तस्वीरें वायरल हो रही है. जिसमें वो शादी के जोड़े में दिखाई दे रहे थे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.