भिवानी: सूखाग्रस्त इलाकों में जल स्तर सुधारने के लिए ₹1.90 करोड़ से बनेगा तालाब, जानें क्या है सिंचाई विभाग की योजना
भिवानी के सूखाग्रस्त गांव भांखड़ा में सिंचाई विभाग ₹1.90 करोड़ की लागत से 2 एकड़ में तालाब बनाएगा। जूई नहर से जुड़े इस प्रोजेक्ट से न केवल किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा, बल्कि डार्क जोन में गिरते भू-जल स्तर में भी सुधार होगा।
भिवानी। अब सूखाग्रस्त इलाके में भूमि की प्यास बुझाने के लिए सिंचाई विभाग 1.90 करोड़ रुपये की लागत से करीब दो एकड़ पंचायती भूमि पर तालाब का निर्माण कराएगा। इसके लिए सिंचाई विभाग की जूई डिविजन ने कार्यों के टेंडर लगाए हैं। करीब 15 से 20 दिन में तालाब निर्माण का काम भी शुरू हो जाएगा। तालाब का निर्माण सिंचाई विभाग की सूखाग्रस्त क्षेत्र में भूमिगत जल में सुधार और किसानों के लिए जल संचय की महत्वाकांक्षी योजना हैं।