Digvijay Chautala on SYL: ‘नायब सैनी बताएं हरियाणा को कब मिलेगा हक का पानी’, दिग्विजय चौटाला का सीएम और हुड्डा पर तीखा हमला
भिवानी में दिग्विजय चौटाला ने SYL मुद्दे पर मुख्यमंत्री नायब सैनी को घेरा। उन्होंने कहा कि पंजाब में वोट मांगने वाले सीएम हरियाणा के पानी पर रुख स्पष्ट करें। साथ ही भूपेंद्र हुड्डा को बताया बीजेपी की जीत का कारण और अजय चौटाला की 13 मार्च की हांसी रैली के लिए मांगा समर्थन।
भिवानी। जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से एसवाईएल के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जो मुख्यमंत्री पंजाब में वोट मांगने जा रहे हैं उन्हें हरियाणा के हक के पानी पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।