Textile Minister in Bhiwani: ‘लोहे की जगह लेंगे जियो सिंथेटिक वस्त्र’, भिवानी में बोले गिरिराज सिंह; 6 देशों के साथ TITS का बड़ा समझौता
केंद्रीय टेक्सटाइल मंत्री गिरिराज सिंह ने भिवानी के TITS संस्थान में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में निर्माण कार्यों में लोहे के सरिये की जगह जियो सिंथेटिक मैटीरियल का उपयोग होगा। टेक्सटाइल रिसर्च के लिए 1500 करोड़ के बजट और 6 देशों के साथ हुए समझौतों की पूरी जानकारी।
भिवानी। केंद्रीय टेक्सटाइल मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि तकनीकी और संरचनात्मक कंपोजिट टेक्सटाइल भविष्य की औद्योगिक प्रगति की आधारशिला हैं और इन्हें गांव स्तर तक लोगों के दिलो-दिमाग तक ले जाने की जरूरत है।