Haryana Weather Update: हरियाणा में मार्च की शुरुआत में ही गर्मी के तीखे तेवर; हिसार सबसे गर्म, सामान्य से 5 डिग्री ऊपर पहुंचा पारा

हरियाणा में मार्च महीने के पहले दिन ही गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है। हिसार 32.9°C के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1°C अधिक दर्ज किया गया है। जानें आपके शहर के तापमान का हाल।

हरियाणा  : आज मार्च शुरु हो गया है। प्रदेश में फरवरी के जाते-जाते ही गर्मी के तेवर दिख रहे थे। मौसम विभाग ने सूबे के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1°C अधिक दर्ज किया गया है, जो आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने का संकेत दे रहा है। विशेष रूप से हिसार में तापमान 32.9°C दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा।

हरियाणा में आने वाले दिनों में गर्मी का असर और देखने को मिलेगा। राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 0.3°C की वृद्धि हुई है, जो सामान्य से ज्यादा है। हिसार 32.9°C के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। अधिकांश जिलों में तापमान 29°C से 31°C के बीच बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में राज्य में कहीं भी बारिश नहीं हुई। अब तो दिन ही नहीं रातें भी गर्म होने लगी हैं। पिछले कल के मुकाबले 2.6°C की भारी बढ़ोतरी देखी गई है, जो सामान्य से 3.7°C अधिक है। वहीं हिसार और जींद जैसे शहरों में रात का पारा 16.6°C और 16.7°C तक पहुंच गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.