UAE Crisis: ईरान के हमलों से दहला दुबई और अबू धाबी; Amazon AWS डेटा सेंटर में लगी आग, मिसाइल स्ट्राइक की आशंका
ईरान-इजरायल युद्ध की आग अब UAE तक पहुंच गई है। दुबई और अबू धाबी पर मिसाइल हमलों के बीच Amazon (AWS) के डेटा सेंटर में आग लगने से हड़कंप मच गया है। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर खतरा और एयरपोर्ट पर मौत की खबर। जानें खाड़ी देशों के ताजा हालात।
अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमले से तनाव का माहौल बना हुआ है, इस हमले में तीनों ही देशों को नुकसान हो रहा है. अब हाल ही में Amazon की क्लाउड यूनिट AWS ने भी इस बात की जानकारी दी है कि कंपनी के यूनाइटेड अरब अमीरात में डेटा सेंटर की पावर कुछ समय के लिए बंद करनी पड़ी थी, क्योंकि कुछ चीजें सेंटर से टकराईं जिससे चिंगारियां निकलीं और आग लग गई. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान के जवाबी मिसाइल और ड्रोन हमलों से UAE जूझ रहा है.
ईरान के हमलों ने देश भर के एयरपोर्ट, पोर्ट और रिहायशी इलाकों और खाड़ी के बड़े हिस्से को निशाना बनाया है. जब रॉयटर्स ने AWS से पूछा कि क्या डेटा सेंटर में हुई घटना स्ट्राइक से जुड़ी है तो कंपनी ने न तो इसकी पुष्टि की और न ही इनकार किया है. AWS ने कहा कि सुबह करीब 4:30 बजे PST पर, हमारे एक अवेलेबिलिटी जोन (mec1-az2) पर कुछ चीजों का असर हुआ जो डेटा सेंटर से टकराईं, जिससे चिंगारियां निकलीं और आग लग गई.
AWS ने कहा कि फायर डिपार्टमेंट ने उस जगह की पावर काट दी, जबकि क्रू आग बुझाने में लगे था. डेटा सेंटर ऑपरेटर ने कहा कि प्रभावित जोन में कनेक्टिविटी ठीक होने में कई घंटे लगेंगे और UAE के दूसरे जोन में नॉर्मल काम हो रहा है.
What is Data Center: क्या होता है डेटा सेंटर और क्या काम करता है?
डेटा सेंटर (Data Center) को अगर आपको आसान भाषा में समझाएं तो यह एक सुरक्षित स्थान (इमारत या कमरा) है, जहां बड़ी संख्या में सर्वर, कंप्यूटिंग डिवाइस और डेटा स्टोरेज के उपकरण रखे जाते हैं. अगर इसके काम करने के तरीके की बात करें तो ये डेटा स्टोरेज, डेटा प्रोसेसिंग, नेटवर्किंग, एप्लीकेशन होस्टिंग जैसे काम करता है.
शनिवार को वह शांतिपूर्ण इमेज तब टूट गई जब ईरानी हथियारों ने दुबई पर हमला किया, एक फाइव-स्टार रिसॉर्ट में आग लगा दी, दुनिया की सबसे ऊंची इमारत को खतरा पैदा कर दिया और राजधानी अबू धाबी के एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए. ईरान ने US और इजरायली सेना के बड़े हमले का जवाब देते हुए UAE पर हमला किया है, जिससे उस जगह पर डर और अफरा-तफरी मच गई है जो शनिवार तक उम्मीद के मुताबिक शांत थी.