Haryana Budget 2026: सीएम नायब सैनी का बड़ा ऐलान; सरकारी स्कूलों में खत्म होगा टाट-पट्टी कल्चर, ‘सुपर 100’ की सीटें बढ़ीं और 1 लाख युवाओं को AI ट्रेनिंग

हरियाणा बजट 2026: सीएम नायब सैनी ने ₹2.23 लाख करोड़ का बजट पेश किया। 1 नवंबर तक स्कूलों में 'डबल डेस्क' की व्यवस्था, सुपर 100 योजना की सीटें 500 करने और 1 लाख युवाओं को AI ट्रेनिंग का ऐलान। अब कोई बच्चा टाट-पट्टी पर नहीं बैठेगा।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा दिवस (1 नवंबर) तक राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में डबल डेस्क की व्यवस्था कर दी जाएगी। अब कोई भी बच्चा सरकारी स्कूल में टाट पट्टी पर नहीं बैठेगा। इसके अलावा, सरकार एकल पारी स्कूलों को बढ़ावा देने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने सुपर 100 योजना की सफलता का भी उल्लेख किया, जिसके तहत जेईई मेन्स में 227 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। इस योजना को और अधिक छात्रों तक पहुंचाने के लिए, उन्होंने सुपर 100 योजना के तहत सीटों की संख्या 400 से बढ़ाकर 500 करने की घोषणा की। यह कदम शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और छात्रों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में बतौर वित्त मंत्री ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट पेश किया। यह पिछले बजट की तुलना में 10.28 प्रतिशत ज्यादा है। सैनी ने बजट भाषण की शुरुआत गुरु नानक देव जी के सिद्धांत, ‘किरत कर, नाम जप, वंड छक’ से की। अभी CM सैनी बजट भाषण पढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा- एक लाख युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद इन्हें नौकरी दी जाएगी। प्रदेश में एग्री डिस्कॉम नाम से नया बिजली निगम बनाया जाएगा, जिसके तहत किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे। हर नारी, स्वस्थ नारी योजना के तहत, हर जिले में स्वस्थ नारी क्लीनिक बनाए जाएंगे। नए जिले हांसी को मॉडर्न जिले के रूप में विकसित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.