Haryana Budget 2026: खिलाड़ियों की मौज! हर जिले में बनेगा सिंथेटिक ट्रैक, 21 नए स्टेडियम और 1 लाख युवाओं को AI ट्रेनिंग का तोहफा
हरियाणा बजट 2026: सीएम नायब सैनी ने खेलों के लिए खोला खजाना। हर जिले में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक, 21 नए स्टेडियम और 1 लाख युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान। जानें 'स्वस्थ नारी क्लीनिक' और 'एग्री डिस्कॉम' जैसी बड़ी घोषणाओं के बारे में।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में बतौर वित्त मंत्री ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट पेश किया। उन्होंने कहा- एक लाख युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद इन्हें नौकरी दी जाएगी। प्रदेश में एग्री डिस्कॉम नाम से नया बिजली निगम बनाया जाएगा, जिसके तहत किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे। हर नारी, स्वस्थ नारी योजना के तहत, हर जिले में स्वस्थ नारी क्लीनिक बनाए जाएंगे। नए जिले हांसी को मॉडर्न जिले के रूप में विकसित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने घोषणा की है कि राज्य के हर जिले में एक सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बनाया जाएगा। साथ ही, हर जिले में एक खेलो इंडिया सेंटर भी खोला जाएगा, जिसे किसी पूर्व चैंपियन खिलाड़ी द्वारा चलाया जाएगा। इसके अलावा, कैथल, झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, फरीदाबाद, यमुनानगर, सोनीपत, फतेहाबाद और पलवल में 21 नए खेल स्टेडियम भी बनाए जाएंगे।