Bhiwani News: लोहारू रोड पर अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा; DTP विभाग ने ढहाईं दुकानें, DC के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई
भिवानी डीसी साहिल गुप्ता के आदेश पर जिला नगर योजनाकार विभाग ने लोहारू-भिवानी रोड पर अवैध रूप से बनाई जा रही दुकानों को जेसीबी से ढहा दिया। डीटीपी नरेंद्र कुमार ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति निर्माण करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार जिला नगर योजनाकार विभाग ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में लोहारू-भिवानी रोड पर अवैध रूप से विकसित की जा रही दो दुकानों व निर्माण कार्य को जेसीबी से ढहा दिया। जिला नगर योजनाकार नरेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग को लोहारू क्षेत्र में बिना अनुमति निर्माण की सूचना मिली थी। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को तोड़ा गया।