Haryana Rajya Sabha Election 2026: भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया आज भरेंगे नामांकन; CM नायब सैनी की मौजूदगी में दाखिल करेंगे पर्चा

हरियाणा से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार संजय भाटिया आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की मौजूदगी में होने वाले इस नामांकन के साथ ही राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। जानें पूरा कार्यक्रम।

चंडीगढ़ : हरियाणा भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार संजय भाटिया आज राज्यसभा का पर्चा भरेंगे। संजय भाटिया का नामांकन मुख्यमंत्री नायब सिंह करवाएंगे। भाजपा ने संजय भाटिया को राज्यसभा का  उम्मीदवार बनाया है।

प्रभारी सतीश पूनिया, सह-प्रभारी सुरेंद्र नागर, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के साथ महामंत्री (संगठन) फणींद्रनाथ शर्मा और डॉ अर्चना गुप्ता भी मौजूद होंगे। कुछ ही देर में हरियाणा विधानसभा पहुँचेंगे। विधानसभा में सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन होना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.