अतुल कटारिया चौक रोड पर 4 दिनों के लिए रूट डायवर्जन, जाने वैकल्पिक मार्ग और ट्रैफिक एडवाइजरी

गुरुग्राम के ओल्ड दिल्ली रोड पर 23 से 27 अक्टूबर तक ट्रैफिक बंद रहेगा। GMDA द्वारा बरसाती नाले के निर्माण के चलते डायवर्जन लागू किया गया है।

गुरुग्राम। सदर बाजार से सामान बेचकर अपने घर लौट रहे एक युवक के साथ गला दबाकर लूटपाट करने वाले चार शातिर आरोपियों को सेक्टर-14 थाना पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर धर दबोचा। पीड़ित युवक ने 21 अक्टूबर को शिकायत दी थी कि 20 अक्टूबर की रात जब वह आचार्य कॉलोनी के पास से गुजर रहा था, तब चार युवकों ने पीछे से उसकी गर्दन पर चोक लगाकर उसे गिरा दिया और उसका मोबाइल फोन व 5000 रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।

🕵️‍♂️ नशे की लत पूरी करने के लिए देते थे वारदातों को अंजाम: पुलिस ने लूटा गया मोबाइल और नकदी की बरामद

मामला दर्ज होने के बाद हरकत में आई सेक्टर-14 थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को सेक्टर-12 से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान साहिल (गुरुग्राम), गणेश उर्फ थापा (उत्तराखंड), हारून उर्फ अरुण (उत्तर प्रदेश) और लालाराम (छतरपुर, मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये सभी नशे के आदी हैं और अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए इस तरह की लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और पूरी नकदी बरामद कर ली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.