पंचकूला में स्मृति ईरानी का दो दिवसीय मैराथन मंथन, पूर्व विधायकों और जिलाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक

हरियाणा भाजपा की नई प्रभारी स्मृति ईरानी पंचकूला पहुंचीं। हारी हुई 42 विधानसभा सीटों के फीडबैक और संगठन की मजबूती को लेकर नेताओं के साथ मंथन शुरू।

पंचकूला। हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी भोला सिंह आज पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘पंचकमल’ पहुंचे। यहां पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्मृति ईरानी के इस पहले आधिकारिक दौरे को राज्य में संगठन की मजबूती, पदाधिकारियों से परिचय और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को तय करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

📊 हारी हुई 42 विधानसभा सीटों का लिया जाएगा फीडबैक: दो दिनों तक चलेगा बैठकों का मैराथन दौर, 23 अक्टूबर को सीएम से मंथन

मीडिया प्रभारी संजय शर्मा के अनुसार, दो दिनों तक चलने वाले इस मंथन में स्मृति ईरानी हरियाणा विधानसभा चुनाव में हारी हुई 42 सीटों का फीडबैक ले रही हैं। पहले दिन जिलाध्यक्षों, पूर्व विधायकों, जिला प्रभारियों और बोर्ड-निगम के चेयरमैनों के साथ चरणबद्ध बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में हार के कारणों, स्थानीय चुनौतियों और संगठन की स्थिति की समीक्षा की जा रही है। वहीं, 23 अक्टूबर को मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार के मंत्रियों के साथ अहम रणनीतिक बैठक होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.