MP News: छतरपुर में नशे के काले कारोबार का भंडाफोड़! ढाई बीघे में हो रही थी अफीम की खेती, पुलिस ने ऐसे किया नष्ट

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये मूल्य की अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया है.

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पुलिस ने अवैध तरीके से की जा रही अफीम की खेती को नष्ट कर दिया है. पुलिस को पिछले कई दिनों से अवैध तरीके से नशे की खेती किए जाने की सूचना मिल रही थी. पुलिस को मिली सटीक जानकारी के बाद यह कार्रवाई की गई. करीब ढाई बीघे में उठाई गई अफीम की फसल को पुलिस ने नष्ट करने की कार्रवाई की.

छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये कीमत के अफीम के पौधे जब्त किए हैं. ग्राम पंचायत उर्दमऊ और खिरी के बीच स्थित एक खेत में आधा एकड़ से अधिक भूमि पर की जा रही अवैध अफीम की खेती को पुलिस ने नष्ट किया. पुलिस को मुखबिर द्वारा अवैध तरीके से की जा रही अफीम की खेती की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी और अफीम के पौधों को नष्ट कर दिया.

पुलिस ने नष्ट की फसल

एसपी आगम जैन के निर्देश पर मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. जांच में पता चला कि मलखान कुशवाहा के खेत में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही थी. पुलिस ने खेत में लगी पूरी फसल को जब्त कर लिया. उन्होंने कहा कि अवैध तरीके से नशे का व्यापार करने वाले और नशे को फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस लगातार इस तरह का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.

6 लोग मिलकर कर रहे थे अवैध खेती

बताया जा रहा है कि इस अवैध खेती में करीब 6 लोगों की साझेदारी है. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह की नशे की खेती करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं पुलिस ने अवैध तरीके से की जा रही अफीम की खेती को नष्ट कर दिया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.