Thai Kizhavi Box Office: मात्र 9 करोड़ के बजट वाली तमिल फिल्म ने रचा इतिहास; 11 दिनों में कमाए 54 करोड़, राधिका सरथकुमार का जलवा

बिना किसी बड़े सुपरस्टार के तमिल फिल्म 'थाई किझावी' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। शिवकुमार मुरुगेसन के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी ड्रामा ने ₹9 करोड़ के बजट में ₹54 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। जानें इस फिल्म की सफलता और IMDb रेटिंग।

 आमतौर पर आपने देखा होगा कि जिन फिल्मों में जाने-माने एक्टर्स नहीं होते या फिर जिनका बजट काफी कम होता है, वो अक्सर कम ऑडियंस को अट्रैक्ट करती हैं. लेकिन हमेशा ही ऐसा हो, ये जरूरी नहीं. क्योंकि साउथ की ऐसी ही एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, जिसका बजट भी बेहद कम है और न ही उसमें कोई हीरा या बड़े एक्टर-एक्ट्रेसेस.

1 / 5
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो है तमिल की फिल्म थाई किझावी. काफी कम लागत के साथ बनी इस कॉमेडी फिल्म को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है. बीते 27 फरवरी 2026 को रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है.

2 / 5
शिवकुमार मुरुगेसन के डायरेक्शन में बनी थाई किझावी एक कॉमेडी ड्रामा है. दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म में कोई जानी-मानी स्टारकास्ट नहीं है, बल्कि फिल्म 63 साल की एक एक्ट्रेस के कंधों पर टिकी है और बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है.

3 / 5
साउथ सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस राधिक सरथकुमार की लेटेस्ट 'थाई किझावी' का बजट महज 9 करोड़ है. इतने कम बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज के महज 10 दिनों के अंदर दुनियाभर में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.  सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 11 दिनों में 54 करोड़ का कारोबार कर लिया है.

साउथ सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस राधिक सरथकुमार की लेटेस्ट ‘थाई किझावी’ का बजट महज 9 करोड़ है. इतने कम बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज के महज 10 दिनों के अंदर दुनियाभर में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 11 दिनों में 54 करोड़ का कारोबार कर लिया है.

4 / 5
वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 38 करोड़ की कमाई कर ली है और लगातार बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. थाई किझावी ने पहले दिन 2.65 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी. फिल्म की कहानी इतनी जबरदस्त है कि इसे MIDb पर 8.2 रेटिंग मिली है.

5 / 5
Leave A Reply

Your email address will not be published.