Bhiwani Hospital Shocking News: भिवानी में स्वास्थ्य सिस्टम शर्मसार; 3 बोतलों से हो रही 100 मरीजों की पेशाब जांच, मरीज खुद धो रहे सैंपल कंटेनर
भिवानी के नागरिक अस्पताल में भारी बदहाली! बजट की कमी के चलते यूरिन सैंपल के लिए केवल 3 कंटेनर बचे हैं, जिन्हें मरीज खुद धोकर दोबारा इस्तेमाल कर रहे हैं। थायराइड और हेपेटाइटिस जैसी कई जांच किट भी खत्म हो चुकी हैं। जानें स्वास्थ्य विभाग की इस बड़ी लापरवाही का पूरा सच।
भिवानी। शहर के नागरिक अस्पताल में खून जांच केंद्र के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के ओपीडी विभाग में बने खून क्लेक्शन केंद्र पर पेशाब जांच के सैंपल लेने के लिए केवल तीन प्लास्टिक डिस्पोजेबल कल्चर बोतल ही बची हैं। ऐसे में सैंपल लेने के बाद इन बोतलों को मरीजों से ही साफ करवा कर दोबारा इस्तेमाल किया जा रहा है।