Saran News: सारण में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या; बाथरूम से घसीटा, फिर कुएं में फेंकी लाश

बिहार के सारण जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां डेरनी थाना क्षेत्र में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई.

बिहार में सारण जिले से डेरनी थाना से गैंगरेप का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक छात्रा के साथ गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता दसवीं की छात्रा बताई जा रही है. आरोपियों ने छात्रा का गैंगरेप करने के बाद उसको घायल हालत में कुंए में फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई. इस मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है. घटना बुधवार की बताई जा रही है. घटना सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन के कानून व्यवस्था पर फिर प्रश्न खड़े हो गए हैं.

जानकारी के अनुसार, जिले के डेरनी थाना अंतर्गत बुधवार की देर शाम दसवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना का अंजाम दिया गया. पीड़िता के परिजनों के अनुसार, पांच आरोपियों ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया. ये भी बताया कि आरोपी पहले लड़की को पकड़कर बाथरूम में लेकर गए. इसके बाद उन्होंने गैंगरेप किया. वहीं आरोपियों ने छात्रा का गैंगरेप करने के बाद उसे घायल अवस्था में एक कुंए में फेंक दिया. कुंए में पानी होने की वजह से छात्रा की मौत हो गई.

गुस्साए लोगों ने किया हंगामा

वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता को कुएं में फेंक दिया, जहां पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई. पीड़िता अपनी मां और दो बहनों के साथ गांव में ही रहती थी. उसके पिता किसी दूसरे राज्य में कार्य करते हैं. इस घटना के बाद से जहां एक ओर लोगों में गुस्सा है, वहीं दूसरी ओर इलाके में सनसनी भी फैल गई है. लोगों में डर और दहशत है.

पुलिस ने एक को किया अरेस्ट

इस घटना के बाद से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं. लोगों ने घटना के विरोध में जमकर हंगामा किया. सूचना के बाद स्थानीय पुलिस भी हरकत में आ गई. इस मामले में गुरुवार को पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है. अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. इस घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.