Delhi Crime: ‘पहले टेस्ट ड्राइव लूंगा…’, शोरूम से ऐसे ‘गायब’ कर देता था महंगी बाइक्स; दिल्ली में MBA छात्र गिरफ्तार

दिल्ली के रोहिणी में टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक चुराने वाले एमबीए छात्र पुनीत सतीजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शोरूम की सलाह पर जीपीएस ट्रैकर लगाने से आरोपी पकड़ा गया.

दिल्ली के रोहिणी से चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक युवक टेस्ट ड्राइव के बहाने शोरूम से बाइक चोरी करता था. विजय विहार थाना पुलिस ने टेस्ट ड्राइव के बहाने महंगी बाइक चुराने वाले एमबीए के छात्र को भलस्वा से गिरफ्तार किया है. शोरूम से लगातार मिल रही चोरी की शिकायतों पर पुलिस ने टेस्ट ड्राइव वाली बाइक में जीपीएस ट्रैकर लगाने की सलाह दी थी. प्लान का जीपीएस ट्रैकर लगाने वाला प्लान सफल रहा और आरोपी को दबोचा गया. पुलिस ने आरोपी के पास से छह महंगी मोटरसाइकिल बरामद की.

जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जयसवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि 19 मार्च को विजय विहार थाने में एक बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी. शिकायत में विजय विहार स्थित रॉयल एनफील्ड शोरूम के सेल्सपर्सन दीपक खन्ना ने बाइक चोरी की बात बताई थी. उन्होंने कहा कि एक युवक टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेकर गया और वापस नहीं लौटा. पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

थाना प्रभारी मनोहर लाल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. जांच के दौरान पता चला कि बाइक में जीपीएस ट्रैकर लगाया गया है, जिससे पता चला कि बाइक भलस्वा डेयरी इलाके में मौजूद है. इसके बाद पुलिस ने तकनीकी मदद से आरोपी तक पहुंची. पुलिस ने आरोपी पुनीत सतीजा को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों से बाइक चोरी की वारदातों में कबूला है. उसने बताया कि एनसीआर के कई शोरूम से बाइक चोरी के मामले में शामिल रहा है. आरोपी के बताए गए ठिकानों से पुलिस ने 6 बाइक बरामद की है. बुराड़ी इलाके से पांच और महंगी बाइक बरामद कर ली गई.

क्यों करने लगा चोरी?

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि 29 साल का पुनीत सतीजा हरियाणा के रेवाड़ी का रहने वाला है. वह एमबीए का छात्र है. आरोपी ने बताया है कि बीबीए में पढ़ाई करने के दौरान वह एक रॉयल एनफील्ड शोरूम में सेल्समैन की छह माह की इंटर्नशिप की थी. उसके पिता का रेवाड़ी में कार एक्सेसरीज का कारोबार था. कारोबार को नए सिरे से शुरू किया लेकिन करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ जिससे वह आर्थिक तंगी में आ गया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.