Crime News: विजिलेंस और ATS अधिकारी बनकर देशभर में ₹100 करोड़ की ठगी; जालसाज के साथ पूरा परिवार गिरफ्तार

पूर्णिया में फर्जी ATS अफसर बन रोहित बाजपेयी नाम के ठग ने 10 करोड़ से अधिक की ठगी को अंजाम दिया. यह शातिर ठग डॉक्टर और व्यवसायी समेत कई प्रतिष्ठित लोगों को अपना शिकार बनाकर फरार हो गया.

बिहार के पूर्णिया में एक शातिर ठग ने खुद को कभी विजिलेंस अधिकारी तो कभी ATS अफसर बताकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया. आरोपी रोहित बाजपेयी ने शहर के कई प्रतिष्ठित लोगों को अपने जाल में फंसाकर करीब 10 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की और फरार हो गया. देशभर में इस ठग द्वारा 10 करोड़ से अधिक की ठगी किए जाने की बात सामने आ रही है.

मामला सहायक खजांची थाना क्षेत्र के टीचर कॉलोनी का है, जहां मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी रोहित बाजपेयी अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था. उसने खुद को एयर कंट्रोल से जुड़ा ATS अधिकारी बताकर लोगों का भरोसा जीता और धीरे-धीरे डॉक्टर, व्यवसायी, मकान मालिक समेत कई लोगों से संपर्क बढ़ा लिया.

डॉक्टर को झांसा देकर ठगे लाखों के जेवरात

शहर के प्रसिद्ध डॉक्टर विनोद धारेवा भी इस ठगी का शिकार हो गए. आरोपी ने अपनी बीमार पत्नी के बहाने डॉक्टर से नजदीकी बढ़ाई और फिर फ्लाइट व पायलट के नाम पर भरोसा जीत लिया. उसने डॉक्टर को भरोसा दिलाया कि वह पायलट के जरिए उनकी बेटी तक ज्वेलरी भिजवा देगा. डॉक्टर ने कीमती जेवर उसे सौंप दिए, लेकिन बाद में पता चला कि यह पूरा खेल फर्जी था.

व्यवसायी और मकान मालिक को भी लगाया चूना

रोहित ने भट्टा बाजार के एक व्यवसायी को रिश्तेदारी का झांसा देकर करीब 3.5 लाख रुपये उधार ले लिए. जब पीड़ित डाॅक्टर सहित लोग उसके घर पहुंचे तो मकान बंद मिला और आरोपी परिवार समेत फरार हो चुका था. इसके बाद मकान मालिक अधिवक्ता ने भी अपने साथ हुई ठगी की बात बताई. उन्होंने बताया कि आरोपी ने उसने किश्तों में करीब 4.5 लाख रुपये ऐंठ लिए.

देशभर में फैला है ठगी का जाल

जांच में सामने आया है कि रोहित बाजपेयी एक पेशेवर ठग है, जो परिवार के साथ मिलकर ठगी करता है. वह बीकानेर, भुवनेश्वर, बनारस, गाजियाबाद और उज्जैन समेत कई शहरों में लोगों को अपना शिकार बना चुका है. कभी फर्जी टीटी बनकर तो कभी अधिकारी बनकर वह लोगों को ठगता रहा है. झांसी में उसे नकली टीटी के रूप में गिरफ्तार भी किया जा चुका है.

पुलिस ने शुरू की तलाश

सहायक खजांची थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि अधिवक्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. अन्य पीड़ितों से भी लिखित शिकायत मिलने पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा. फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.