हरियाणा चिराग योजना 2026-27: 47 हजार सीटें अलॉट, अब 8 लाख आय वाले भी पात्र

हरियाणा चिराग योजना 2026-27 के लिए 47,255 सीटें आवंटित। आय सीमा 1.80 लाख से बढ़ाकर 8 लाख की गई। कक्षा 6वीं से 12वीं तक निजी स्कूलों में फ्री दाखिले का मौका।

चंडीगढ़: हरियाणा के मौलिक शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-क 27 में चिराग योजना के तहत बच्चों के दाखिले बए के लिए बुधवार को 47 हजार 255 र्ड सीटें अलॉट कर दी। यह शैक्षणिक सत्र भी 2025-26 से 16 हजार 584 सीटें अधिक हैं।

पिछली बार 30,671 सीटें अलॉट  की गई थी।  पहली बार दाखिले के इच्छुक हैं बच्चों के परिवार की आर्थिक आय 1.80 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये सालाना निधारित की गई है। इसके लिए निर्देश सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे गए हैं। निदेशालय ने स्कूलों की सूची और जरूरी गाइडलाइन भी जारी कर दी हैं। छात्रों के दाखिले से जुड़ी पूरी जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। इसमें आवेदन प्रक्रिया, नियम और स्कूलों का विवरण शामिल है। छठी कक्षा के लिए 7,340, 7वीं के लिए 7,146, 8वीं के लिए 7,186, 9वीं के लिए 7,168, 10वीं के लिए 6,883, 11वीं के लिए 5,829 और 12वीं कक्षा के लिए 5,723 सीटें आवंटित की गई हैं।

अधिकारियों को कहा गया है कि वे आवेदन पत्र का प्रारूप, गाइडलाइन और स्कूलों की सूची विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करवाना सुनिश्चित करें। इससे अभिभावकों और छात्रों को जानकारी आसानी से मिल सके। योजना के तहत सरकार निजी स्कूलों में छात्रों की पढ़ाई का खर्च वहन करती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.