🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 01 अप्रैल 2026*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी – 07:08 तक
*🗒पश्चात्-* पूर्णिमा
*🌠नक्षत्र-* उत्तराफाल्गुनी – 16:18 तक
*🌠पश्चात्-* हस्त
*💫करण-* वणिज – 07:08 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* वृद्धि – 14:49 तक
*✨पश्चात्-* ध्रुव
*🌅सूर्योदय-* 06:11
*🌄सूर्यास्त-* 18:38
*🌙चन्द्रोदय-* 18:06
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:25 से 13:58
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बुधवार को 👉 चैत्र सुदी चतुर्दशी 07:08 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरु , अप्रैल मास प्रारम्भ , शिव दमनक चतुर्दशी , सर्वदेव दमनकोत्सव , शिव पूजन , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 16:18 से , सर्वदोषनाशक रवियोग 16:18 तक , विघ्नकारक भद्रा 07:07 से 19:15 तक , श्रीसत्यनारायण व्रत , व्रत की पूर्णिमा , चांडक पूजा (बंगाल) , अन्वाधान , मन्वादि , बुध पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में 20:02 पर , रत्नत्रय व्रत पूर्ण (जैन) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री सत्यदेव महाराज जयंती- नवी भरवाड़ी (अमरावती) , गुरु श्री हरकिशन ज्योति – ज्योत (प्राचीनपरम्परानुसार) , श्री हाटकेश्वर जयन्ती (भगवान शिव , चैत्र शुक्ल चतुर्दशी , नागर समुदाय) , मेला श्री इच्छादेवी , श्री चैत्र मेला (अमरापुर) , डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जयन्ती (तारीख से) , वित्तीय वर्ष प्रारम्भ , बैक वार्षिक लेखा बंदी (अवकाश) , पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी जन्म दिवस , श्री अजित लक्ष्मण वाडेकर जन्म दिवस , श्री प्राण कृष्ण पारिजा जयन्ती , उडिसा (उत्कल) स्थापना दिवस , भारतीय रिजर्व बैंक स्थापना दिवस , अप्रैल फूल (मूर्ख) दिवस (पाश्चात्य) व अंधापन रोकथाम सप्ताह’ (Prevention of Blindness Week , 01से 07 अप्रैल)।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 चैत्र सुदी पूर्णिमा 07:44 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – व्रत – दानादि की परमपुण्यदायिनी हस्त नक्षत्रयुता चैत्री पूर्णिमा , व्रत की पूर्णिमा , श्री सत्यनारायण व्रत , श्री हनुमान जन्मोत्सव (दक्षिण भारत)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*मान्येन रक्ष्यते धान्यम्,*
*अश्वान् रक्षत्यनुक्रमः।*
*अभीक्ष्णदर्शनं गावः,*
*स्त्रियो रक्ष्याः कुचैलतः।।*
★महाभारत (उद्योगपर्व ३४-४०)
*अर्थात् 👉*
_अनाज को सावधानीपूर्वक संग्रह करने से उसकी रक्षा होती है। घोड़ों की रक्षा नियमित अभ्यास (दौड़ाने-चलाने) से होती है। गायों की रक्षा बार-बार देखभाल करने से होती है। स्त्रियों (यहाँ आशय परिवार की मर्यादा/गरिमा से है) की रक्षा स्वच्छ एवं सुसज्जित वस्त्रों से होती है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*01 अप्रैल 2026 , बुधवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बहुत बढिया रहेगा। धार्मिक आस्था बनेगी। दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। अब तक जो भी निवेश किए हैं उनमें आशातीत लाभ भी होगा। आप कुछ ऐसे भी कार्य करेंगे, जिससे आपकी रचनात्मकता सामने आएगी। किसी विशेष की तैयारी में भी समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध रहेंगे। ध्यान रखने के चलते स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
अगर आप व्यवसाय संबंधी कुछ परिवर्तन करने की योजना बना रहे हैं या स्टाफ, नौकरी आदि में परिवर्तन की सोच रहे हैं तो यह बिल्कुल सही समय है। परंतु अपरिचित लोगों से व्यवहार करते समय कुछ सावधान रहना आवश्यक है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
समय बहुत ही उचित है। कड़ी मेहनत व कठोर परिश्रम से एक के बाद एक उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम रहेंगे। कहीं समारोह में भी शामिल होने का अवसर मिलेगा। संपत्ति संबंधी कार्यों को करने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा। सेहत बनी रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कार्यक्षेत्र में आज कामकाज का अतिरिक्त दबाव रहेगा तथा कुछ रुकावटें भी आएंगी। लेकिन आप अपनी बुद्धि व योग्यता के बल पर समस्याओं का हल निकालने में सक्षम भी रहेंगे। पार्टनर या किसी सहकर्मी से छोटी सी बात पर मतभेद की स्थिति बन सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा । स्वास्थ्य सही रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
गुरुजन तथा बड़े बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा। पिछले कुछ समय से आपने जो मेहनत की है, वह रंग लाएगी। अध्यात्म तथा नैतिकता से जुड़े मामलों पर आपका विशेष ध्यान रहेगा। शादी-विवाह से संबंधित कार्यों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
युवाओं को जॉब में कैरियर संबंधी समाचार मिलेगा। किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से मुलाकात आपके कई काम आसान हो जाएंगे। परंतु कई मामलों में आपका स्वाभिमान ही आपकी उन्नति में बाधक भी बन सकता है। नौकरी में बॉस व अधिकारियों के साथ संबंधों में गिरावट ना आने दें। स्वास्थ्य सही रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
कुछ परेशानियां तो सामने आएंगी परंतु आप मेहनत व परिश्रम से सभी प्रकार की नकारात्मक परिस्थितियों को सकारात्मकता में परिवर्तित कर लेंगे। भविष्य संबंधी भी कुछ योजनाएं बनेंगी। कुछ ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ने में भी समय व्यतीत होगा। सेहत में सुधार होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
व्यापार में आज कुछ मुश्किल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ अनुकूल हो जाएंगी। धन प्राप्ति के स्रोत प्रबल होंगे परंतु कैश हाथ में रखने की बजाय कहीं इन्वेस्ट करेंगे तो उचित रहेगा। बॉस के साथ सम्बनध मधुर रखें । सेहत सामान्य रहेगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज धार्मिक क्रियाकलापों में व्यस्तता रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा का भी योग बन रहा है। भाइयों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। पुराने तनाव से मुक्ति मिलेगी। बच्चों का उनके सुख-सुविधाओं संबंधी वस्तुओं के लिए शॉपिंग का भी मूड बन सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
कारोबारी हालात सुधरेंगे। व्यापार में विस्तार संबंधी जो योजना बनाई हैं, उनमें छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी परंतु आप पूर्ण करने में सफल रहेंगे। अफसरों के साथ आपके रिश्तों में सुधार आएगा। सहकर्मी व सहयोगियों के साथ आपका सहयोगात्मक रवैया रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सरकारी कार्यों को पूरा करने के लिए दिन उत्तम है। विरोधियों की योजनाओं को ध्वस्त कर अच्छे परिणाम व प्रशंसा भी हासिल करेंगे। लोग आपसे स्वयं के निजी मामलों में सलाह-मशविरा भी लेंगे। कुल मिलाकर समय पूर्णतः आपके पक्ष में हैं। इसका बेहतरीन सदुपयोग करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
व्यवसाय में कुछ ठोस और खास फैसले लेने की जरूरत है। महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क से आपके कार्य बनेंगे। नौकरी में पदोन्नति की पूरी-पूरी संभावनाएं हैं। ऑफिस में माहौल और परिस्थितियां आपके पक्ष में बनी हुई हैं। सामाजिक दायरा और मान सम्मान बढे़गा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*1 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1582 – फूल्स डे की शुरूआत फ्रांस में 1582 में हुई।
1582 – पोप चार्ल्स IX ने पुराने कैलेंडर की जगह नया रोमन कैलेंडर शुरू किया।
1793 – जापान में उनसेन ज्वालामुखी में विस्फोट से 53000 लोगों की मौत हुई।
1839 – कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बीस बिस्तरों के साथ शुरू किया गया।
1867 – सिंगापुर, पेनांग और मलक्का क्षेत्र ब्रिटेन के उपनिवेश बने।
1878 – कलकत्ता (अब काेलकाता) संग्रहालय की नई इमारत को जनता के लिए खोला गया।
1881 – यरुशलम में यहूदियों के खिलाफ दंगा भडका।
1891 – ब्रिटेन की राजधानी लंदन और फ्रांस की राजधानी पेरिस के बीच दूरभाष संपर्क शुरुआत हुई।
1912 – कलकत्ता की बजाए पुरानी दिल्ली को भारत की राजधानी बनाया गया और दिल्ली को एक प्रांत घोषित किया गया (कन्फर्म नहीं)।
1930 – देश में विवाह के लिए लड़कियों की न्यूनतम उम्र 14 वर्ष और लड़कों की 18 वर्ष की गई।
1931 – निकारागुआ के मानागुआ क्षेत्र में भूकंप से दो हजार लोगों की मौत हुई।
1933 – कराची (अब पाकिस्तान) में भारतीय वायु सेना की स्थापना की गयी।
1935 – भारतीय रिर्जव बैंक की स्थापना की गई और नोट जारी करने का जिम्मा इस बैंक को सौंपा गया।
1936 – उडीसा (अब ओडिशा) को बिहार से अलग कर एक नया राज्य बनाया गया, जो पहले कलिंग या उत्कल के नाम से जाना जाता था।
1956 – कंपनीज़ एक्ट 1913 में बदलाव लाकर कंपनीज़ एक्ट 1956 को लागू किया गया।
1969 – भारत का पहला परमाणु ऊर्जा स्टेशन महाराष्ट्र के तारापुर क्षेत्र में शुरु हुआ।
1973 – भारत के कार्बेट नेशनल पार्क में चीतों को बचाने के लिए ‘टाइगर बचाओं’ अभियान चलाया गया।
1976 – दूरदर्शन को रेडियो से पृथक किया गया और दूरदर्शन कॉर्पोरेशन की स्थापना हुई।
1976 – स्टीव जॉब्स और उनके साथियों ने मिलकर एप्पल कंपनी की स्थापना की। 2007 में इस कंपनी का नाम बदलकर एप्पल इंक कर दिया गया।
1979 – ईरान मुस्लिम गणराज्य घोषित।
1986 – कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत 10 डॉलर प्रति बैरल से नीचे चली गई।
1987 – भारतीय मानक ब्यूरो को भारतीय मानक संस्थान के रुप में बदला गया।
1992 – आठवीं पंचवर्षीय योजना प्रारंभ हुई।
1996 – बैंक ऑफ़ टोकियो और मित्सुबिशी बैंक के विलय से बना विश्व का सबसे बड़ा बैंक न्यू बैंक आफ़ टोकियो।
1997 – मार्टिन हिंगिस टेनिस इतिहास में सबसे कम उम्र की नम्बर एक महिला खिलाड़ी बनीं।
1999 – मध्य पूर्व के विशेषज्ञ, चिन्तक और आलोचक प्रो. एडवर्ड डब्ल्यू. सेड को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने न्यूयार्क में आयोजित एक समारोह में डि-लिट् की मानद उपाधि से सम्मानित किया।
2001 – यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति मिलोसेविच का आत्मसमर्पण।
2001 – नीदरलैंड समलैंगिक विवाह को कानूनी तौर पर अपनाने वाला दुनिया का प्रथम देश बन गया।
2004 – मुल्तान में भारत ने पाक धरती पर क्रिकेट में पहली जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तान को एक पारी और 52 रनों से हराया।
2005 – नेपाल में आपातकाल लागू होने के बाद बंदी बनाये गये गिरिजा प्रसाद कोइराला के साथ 285 राजनीतिक बंदियों को रिहा किया गया।
2006 – रियो डी जिनेरियो में विमान दुर्घटना में 19 लोगों की मृत्यु।
2007 – नेपाल की अंतरिम सरकार में 5 माओवादी नेता शामिल।
2008 – मुम्बई की विशेष अदालत ने 47 करोड़ रुपये के शेयर घोटाले के मामले में केतन पारेख व हितेन दलाल सहित पाँच को एक-एक साल की सज़ा सुनाई।
2008 – अमेरिका में भारतीय मूल के वैज्ञानिकों ने एक नया इमेजिंग सिस्टम तैयार किया।
2008 – दक्षिण अमेरिका के पेरु में 4000 साल पुराना सोने का हार मिला।
2010 – राष्ट्रपति भवन में भारत की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल का ब्योरा दर्ज करने के साथ 15वीं जनगणना का काम शुरू हो गया। इसके तहत आबादी का बायोमीट्रिक डाटाबेस तैयार किया जाएगा ये निश्चित हुआ।
2012 – पश्चिमी साइबेरिया में हुए विमान दुर्घटना में कम से कम 31 लोग मारे गए।
2019 – इसरो ने भारत के एमीसेट रक्षा उपग्रह तथा अन्य 28 विदेशी उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया।
2019 – एलओसी पर भारत की जोरदार कार्रवाई, पाक की आठ चौकियां तबाह, सात पाक सैनिक ढेर।
2019 – चीन के जंगल में लगी भयंकर आग, अब तक 30 लोगों की मौत; राहत एवं बचाव कार्य जारी।
2020 – अफगानिस्तान के दक्षिणी इलाके में सड़क के निकट बम विस्फोट में छह बच्चों सहित आठ आम नागरिक मारे गए।
2021 – यूक्रेन की तरफ बढ़ते रूसी सेना के टैंकों का वीडियो देख दुनिया सहमी , युद्ध का खतरा बढा।
2021 – वर्ष 2019 का दादासाहेब फाल्के पुरस्कार सुपरस्टार रजनीकांत को देने की घोषणा हुई।
2021 – डीआरडीओ प्रयोगशाला ने कम वजन की बुलटप्रूफ जैकेट बनाई।
2022 – श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने एक गजट जारी करके सार्वजनिक आपातकाल की घोषणा की।
2022 – IFSCA ने IRDAI के साथ हैदराबाद में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2023 – अमेरिका में विनाशकारी तूफान व बवंडर से 21 लोगों की मौत हुई व दर्जनों घायल हुए।
2023 – वाइस एडमिरल अतुल आनंद ने नौसेना संचालन के महानिदेशक (डीजीएनओ) का पदभार संभाला।
2023 – दूसरी जी-20 पर्यटन कार्य समूह की बैठक सिलीगुड़ी में शुरू हुई।
2023 – पहली G20 आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य समूह (DRR WG) की बैठक गांधीनगर में सम्पन्न हुई।
2023- ‘सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक माध्यम के रूप में साहसिक पर्यटन’ पर आयोजित एक सह-कार्यक्रम के साथ पर्यटन कार्य समूह की दूसरी बैठक शुरू हुई।
2023 – भोपाल से नई दिल्ली के बीच देश की ग्यारहवीं वंदेभारत एक्सप्रेस रेलगाडी शुरू हुई।
2024 – अरविंद केजरीवाल को अदालत ने 15 अप्रैल तक तिहाड़ जेल (न्यायिक हिरासत) भेजा।
2025 – गुजरात के डीसा (बनासकांठा) में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में लगभग 21 लोगों की मौत हुई।
*1 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*
1889 – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक क्रांतिकारी डा. केशवराव बालीराम हेडगेवार का जन्म हुआ (8 अप्रैल का भी वर्णन)।
1891 – प्राण कृष्ण पारिजा – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक।
1907 – डॉ. श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामीगलु एक भारतीय मानवतावादी, आध्यात्मिक नेता, शिक्षक और सुपरसेंटेरियन थे।
1911 – केदारनाथ अग्रवाल- प्रगतिशील काव्य-धारा के एक प्रमुख कवि एवं लेखक ।
1911 – भारतीय एथलीट फ़ौजा सिंह का जन्म हुआ।
1927 – जोगेश दास असमिया भाषा के विख्यात साहित्यकार।
1936 – जबीन जलील – हिन्दी सिनेमा की 1950 और 60 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।
1937 – मोहम्मद हामिद अंसारी – भारत के 13वें उपराष्ट्रपति।
1941 – अजित वाडेकर – भारत के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी थे।
1952 – जादूगर ओम प्रकाश शर्मा ( ओपी शर्मा ) एक भारतीय जादूगर थे (कन्फर्म नहीं)।
1986 – वीरेन्द्र सिंह – भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान।
*1 अप्रॅल को हुए निधन👉*
1907 – गोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी – आधुनिक गुजराती साहित्य के कथाकार, कवि, चिंतक, विवेचक, चरित्र लेखक तथा इतिहासकार।
1977 – सीरिल रैडक्लिफ़, एक ब्रिटिश वकील थे जिन्होंने भारत-पाकिस्तान विभाजन की रेखा तैयार की थी।
2004 – गुरुचरण सिंह तोहड़ा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष और सिखों के लोकप्रिय नेता थे।
2010 – हेनरी एडवर्ड रॉबर्ट्स, पर्सनल कम्प्यूटर (पीसी) के युग की शुरुआत करने वाले।
2015 – कैलाश वाजपेयी, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।
2020 – कोविड -19 के कारण एमी पुरस्कार विजेता गायक-गीतकार एडम स्लेसिंगर का निधन।
2021 – इसामु अकासाकी – जापानी वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार विजेता।
2022 – कैनेडियन हॉकी एचओएफ, लैक्रोस एचओएफ स्पोर्ट्सराइटर नील स्टीवंस (74) का कैंसर से निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रियाई फुटबॉल मिडफील्डर हंस “बफी” एटमायर (76) का निधन हुआ।
2023 – स्कॉटिश मुक्केबाज केन बुकानन (77) का मनोभ्रंश से निधन हुआ।
2024 – पूर्व क्रिकेटर पालीथ रवि अचन (96) का निधन हुआ।
2024 – गायिका शांतिलता बारिक (65) का निधन हुआ।
2025 –अमेरिकी अभिनेता वैल किल्मर (65) का निधन हुआ।
*1 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री सत्यदेव महाराज जयंती- नवी भरवाड़ी (अमरावती)।
🌟 गुरु श्री हरकिशन ज्योति – ज्योत (प्राचीनपरम्परानुसार)।
🌟 श्री हाटकेश्वर जयन्ती (भगवान शिव , चैत्र शुक्ल चतुर्दशी , नागर समुदाय)।
🌟 मेला श्री इच्छादेवी।
🌟 श्री चैत्र मेला (अमरापुर)।
🌟 डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जयन्ती (तारीख से)।
🌟 वित्तीय वर्ष प्रारम्भ।
🌟 बैक वार्षिक लेखा बंदी (अवकाश)।
🌟 पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी जन्म दिवस।
🌟 श्री अजित लक्ष्मण वाडेकर जन्म दिवस।
🌟 श्री प्राण कृष्ण पारिजा जयन्ती।
🌟 उडिसा (उत्कल) स्थापना दिवस।
🌟 भारतीय रिजर्व बैंक स्थापना दिवस।
🌟 अप्रैल फूल (मूर्ख) दिवस (पाश्चात्य)।
🌟 अंधापन रोकथाम सप्ताह’ (Prevention of Blindness Week , 01से 07 अप्रैल)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*