बवानीखेड़ा होटल चोरी कांड: 3 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप और सामान बरामद
बवानीखेड़ा के बलियाली में होटल का शटर उखाड़कर चोरी करने वाले 3 शातिर चोर गिरफ्तार। लोहारू डिटेक्टिव स्टाफ ने पिकअप, बैटरी और इन्वर्टर बरामद किए। जानें पूरा मामला।
बवानीखेड़ा। बलियाली में होटल का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू ने 29 मार्च को आरोपी सुनील, संजय और रोहतास को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं और वारदात के बाद से फरार चल रहे थे।