फरीदाबाद: गर्लफ्रेंड से मिलने आए दिल्ली के युवक की चाकू गोदकर हत्या, 5 गिरफ्तार

फरीदाबाद के रोशन नगर में सनसनी! गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे 25 वर्षीय मानस राय की हत्या। पुलिस ने एक नाबालिग समेत 5 आरोपियों को दबोचा। सफदरजंग अस्पताल में तोड़ा दम।

फरीदाबाद: फरीदाबाद जिले के रोशन नगर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे दिल्ली निवासी युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय मानस राय के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मानस राय अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर पहुंचा था, तभी वहां पहले से मौजूद लोगों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों में लड़की की छोटी बहन भी शामिल बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत कुल पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.