एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप: प्रिया घनघस ने चीन को हराकर पदक किया पक्का
एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का दबदबा! भिवानी की प्रिया घनघस ने चीन की चेंग्यू यांग को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह। भारत के लिए पदक किया पक्का।
भिवानी। मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र की मुक्केबाज प्रिया घनघस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक पक्का कर लिया है। प्रिया ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।