AC Safety Tips: सावधान! लगातार इतने घंटे एसी चलाने से लग सकती है आग; जानें सही समय

क्या आप भी घंटों तक लगातार AC चलाते हैं? जानें कितने घंटे बाद एसी को बंद करना जरूरी है, वरना ओवरहीटिंग से कंप्रेसर फटने या आग लगने का खतरा हो सकता है।

गर्मी के सीजन में लोग लगातार AC चलाए रखते हैं ताकि रूम ठंडा रहे और गर्मी का अहसास न हो. लेकिन कुछ ऐसी गलतियां हैं जो हम लोग जाने-अनजाने कर बैठते हैं जिससे एसी में आग भी लग सकती है. कुछ लोग तो घर से थोड़ी देर के लिए अगर बाहर भी जा रहे होते हैं तो Air Conditioner को बंद नहीं करते कि वापस लौटकर आएंगे तो रूम ठंडा होगा. ये गलती बहुत भारी पड़ सकती है, ऐसे में ये जानना जरूरी है कि कितने घंटे तक लगातार एसी को चलाने के बाद एसी को आराम (बंद) देना चाहिए.

बेवजह अगर एसी लगातार घंटों तक चलता रहेगा तो ये आपके लिए खतरनाक हो सकता है. वो बात तो आपने सुनी ही होगी कि डिवाइस चाहे कोई भी हो, अगर ज्यादा देर तक इस्तेमाल की जाए तो ओवरहीट होने लगती है, कुछ ऐसा ही एयर कंडीशनर के साथ भी है.

इतनी देर तक ही चलाएं AC

Croma की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी की माने तो एयर कंडीशनर को कितनी देर चलाने के बाद कर देना चाहिए, ये इस बात पर निर्भर है कि रूम का साइज कितना है और आपका एसी कितने टन का है. मान लीजिए कि आपका रूम छोटा है और आपने 1 टन का एसी लगाया हुआ है तो 8 से 10 घंटे तक लगातार एसी को चलाया जा सकता है. वहीं, दूसरी तरफ अगर रूम बड़ा है और आपने 1.5 या फिर 2 टन का एसी लगाया है तो आप 12 घंटे तक आराम से एसी का इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन इसके बाद आपको एसी को आराम (बंद) देना होगा.

अगर एसी को लगातार इससे भी ज्यादा देर तक चलाया गया तो एसी ओवरहीट करने लगेगा, ऐसा न हो इसलिए एसी को सही टाइम पर बंद करना जरूरी है जिससे एसी को ठंडा होने का समय मिल सके और ओवरहीटिंग की दिक्कत न हो. ओवरहीटिंग की दिक्कत हुई तो कंप्रेसर फट सकता, आग लग सकती है और आपको भी चोट पहुंच सकती है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.