Anil Vij Update: अंबाला को मिली ‘मच्छौंडा सब डिवीजन’ की सौगात, बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी में नए 'मच्छौंडा सब डिवीजन' को दी मंजूरी। हजारों बिजली उपभोक्ताओं और उद्योगों को मिलेगी राहत। जानें कौन से क्षेत्र होंगे शामिल।

हरियाणा  : हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए अंबाला छावनी में मच्छौंडा में नए ‘मच्छौंडा सब डिवीजन’ की मंजूरी दे दी गई है।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि मच्छौंडा सब डिवीजन का कार्यालय जल्द खोला जाएगा। अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग से मच्छौंडा की तरफ के सभी क्षेत्र नए सब डिवीजन के अधीन होंगे। नए सब डिवीजन के लिए औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि इससे दिल्ली रेलवे लाइन के दूसरी तरफ मच्छौंडा, चंद्रपुरी, सुंदरनगर, शाहपुर, शिवाला मंडी, साईं का बाग, गुलाब मंडी, दुधला मंडी, हिम्मतपुरा, पीएनटी कालोनी, गांव बाड़ा सहित कई क्षेत्रों के हजारों उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। अब इन क्षेत्रों के लोगों को कई किलोमीटर दूर अंबाला कैंट नंबर एक सब डिवीजन नहीं आना पड़ेगा। अब तक ये क्षेत्र 12 क्रास रोड स्थित सब डिवीजन नंबर एक से जुड़े थे। मच्छौंडा सब डिवीजन बनने से बिजली बिल और अन्य कार्यों का निपटान वहीं हो सकेगा।

इंडस्ट्रियल एरिया अंबाला छावनी में बिजली शिकायत केंद्र जल्द खुलेगा ऊर्जा मंत्री ने बताया कि अंबाला छावनी के इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली शिकायत केंद्र लगभग तैयार है। यहां बिलिंग, शिकायत दर्ज करने और निपटान के लिए स्टाफ व गाड़ी की सुविधा होगी। इससे उद्योगों की शिकायतों का त्वरित समाधान होगा। अभी इंडस्ट्रियल एरिया सब डिवीजन नंबर दो के अधीन है। नया केंद्र खुलने से उद्योग मालिकों को दूर नहीं जाना पड़ेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.