Bhiwani Road Accident: भिवानी में कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, महिला एजेंट की मौत, चालक फरार

भिवानी के हनुमान ढाणी चौक पर दर्दनाक हादसा। कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार 40 वर्षीय निशा की मौत। चालक बोनट पर घसीटते हुए गाड़ी लेकर भागा।

भिवानी। शहर के सर्कुलर रोड स्थित हनुमान ढाणी चौक के समीप वीरवार शाम कार और ई-रिक्शा की टक्कर में डाकघर में एजेंट के रूप में कार्यरत 40 वर्षीय निशा की मौत हो गई। पतराम गेट निवासी निशा दो बच्चों की मां थीं। हादसे में ई-रिक्शा में सवार एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। पुलिस ने मृतका के पति महेश के बयान पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पतराम गेट निवासी निशा वीरवार शाम करीब साढ़े चार बजे घंटाघर स्थित मुख्य डाकघर से ई-रिक्शा में सवार होकर अपने घर लौट रही थीं। जब ई-रिक्शा दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर सर्कुलर रोड स्थित हनुमान ढाणी चौक के समीप पहुंचा तो पीछे से आई एक कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के समय ई-रिक्शा में चार लोग सवार थे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.