BJYM Haryana Appointments: भाजयुमो में नई नियुक्तियां; अमित को गुरुग्राम और कुशल को पलवल की मिली कमान

हरियाणा भाजपा युवा मोर्चा (BJYM) का संगठनात्मक विस्तार! प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने गुरुग्राम, पलवल और मेवात (नूंह) के नए प्रभारियों के नामों का किया ऐलान।

फरीदाबाद : भारतीय जनता पार्टी की युवा मोर्चा इकाई में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने तीन जिलों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है।

PunjabKesari

इसके तहत अमित महेंद्रू को गुरुग्राम जिले का प्रभारी बनाया गया है। वहीं कुशल ठाकुर को पलवल और बाके वशिष्ठ को मेवात जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पार्टी नेतृत्व का कहना है कि इन नियुक्तियों से युवा मोर्चा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी तथा युवाओं को पार्टी से जोड़ने के अभियान को गति मिलेगी।

PunjabKesari

 

PunjabKesari
Leave A Reply

Your email address will not be published.