Fatehpur News: फतेहपुर में बड़ा हादसा; रिन्द नदी में नहाने गए 4 दोस्तों की डूबने से मौत

यूपी के फतेहपुर में रिन्द नदी में नहाते समय डूबे 6 दोस्त; 4 की मौत, 2 को सुरक्षित बचाया गया। तपनी गांव में पसरा मातम। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. ललौली थाना क्षेत्र के कुनुहा का डेरा के पास रिन्द नदी में नहाने गए छह दोस्त अचानक गहरे पानी में चले गए, जिससे बड़ा हादसा हो गया. हादसे में चार युवकों की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो युवकों को गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. सूचना मिलने के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और मृतकों युवकों की पहचान में जुट गई.

जानकारी के अनुसार, ललौली थाना क्षेत्र के तपनी गांव निवासी हसीबुद्दीन, शाहिद, अंश, शान, निजाम और मोनू रविवार को नदी में नहाने पहुंचे थे. नहाते समय सभी युवक गहरे पानी की तरफ चले गए और डूबने लगे. युवकों को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया.

डूबने से चार युवकों की मौत

काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने निजाम और मोनू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि हसीबुद्दीन, शाहिद, अंश और शान को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. चार युवकों की एक साथ मौत की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया. गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने चारों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस ने की ये अपील

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं प्रशासन ने लोगों से नदी और तालाबों में सावधानी बरतने की अपील की है. एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मोके पर पुलिस बल जाच पड़ताल करने में जुटा हुआ है. उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को घटना के बारे में सूचना दे दी गई थी. परिजन मौके पर पहुंचे है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.