Ghaziabad News: यशोदा अस्पताल में नवजात की मौत पर परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में नवजात की मौत पर परिजनों का धरना। जानिए परिजनों के आरोप और अस्पताल प्रशासन की सफाई।
गाजियाबाद। नेहरूनगर स्थित यशोदा अस्पताल में नवजात की मौत के बाद मंगलवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में धरना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया।