Gold Silver Price Today: सोना ₹1.62 लाख के पार, चांदी ₹3 लाख के करीब; जानें दिल्ली से मुंबई तक लेटेस्ट रेट्स

सोना-चांदी की कीमतों में भारी उछाल! दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,62,160 के पार पहुंचा, वहीं चांदी ₹2.99 लाख प्रति किलो पर। जानें इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने का असर और ताजा भाव।

गोल्ड और सिल्वर मार्केट में बीते कारोबारी दिन यानी बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली थी. सरकार की ओर से गोल्ड-सिल्वर पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के फैसले का असर इन दो कोमोडिटीज पर देखा गया. मगर आज गुरुवार को शुरुआती ट्रेड में सोना-चांदी दोनों सस्ता हो गया. एमसीएक्स पर सोना और चांदी के भाव गिर गए थे, लेकिन करीब सुबह 10 बजे सोने की कीमतों में तेजी आई और वह करीब 400 रुपये महंगा हो गया. वहीं, दूसरी ओर चांदी के भाव इस समय पर करीब 23,00 रुपये प्रति किलोग्राम नीचे ही थे.

एमसीएक्स पर गोल्ड के भाव चढ़े हुए हैं. 10 ग्राम गोल्ड 162118 रुपये के पार चला गया है. वहीं, अगर चांदी की बात करें 3 जुलाई 2026 को एक्सपायर होने वाले कॉन्ट्रैक्ट के भाव 2 लाख 99 हजार पर हैं. चांदी के भाव में गिरावट आई है. चांदी बुधवार को 300238 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. जो कि आज सुबह गिरावट के साथ 298373 रुपये प्रति किलोग्राम पर ओपन हुई. कारोबार के समय चांदी के भाव 2 लाख 99 हजार रुपये तक पहुंच गए.

रिटेल बाजार में सोने के दाम

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,62,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,48,660 रुपये प्रति 10 ग्राम है. मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,62,010 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,48,510 रुपये प्रति 10 ग्राम है. चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,63,680 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,50,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है. पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का रेट 1,62,010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,48,510 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है.

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 148660 162160
मुंबई 148510 162010
अहमदाबाद 148560 162060
चेन्नई 150010 163680
कोलकाता 148510 162010
हैदराबाद 148510 162010
जयपुर 148660 162160
भोपाल 148560 162060
लखनऊ 148660 162160
चंडीगढ़ 148660 162160
Leave A Reply

Your email address will not be published.