Haryana Flood Control: सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का अल्टीमेटम, 15 जून तक साफ करें नाले वरना ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट

हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने बाढ़ नियंत्रण कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश- 15 जून तक पूरे करें जल निकासी के काम, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट।

चंडीगढ़: मानसून से पहले बाढ़ नियंत्रण कार्यों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि नालों की समय पर काम न करने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट सफाई, नदियों से गाद निकालने और जल निकासी से जुड़े सभी लंबित कार्य 15 जून तक हर हाल में पूरे किए जाएं। चेतावनी दी कि देरी या गुणवत्ता में कमी मिलने पर संबंधित मुख्य अभियंता और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

57वीं एचएसडीआर एवं एफसीबी बैठक में बाढ़ नियंत्रण कार्यों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने कहा कि मानसून के दौरान जलभराव और बाढ़ की स्थिति से बचाव के लिए सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे करना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं पर अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है, उन्हें युद्ध स्तर पर तत्काल शुरू कराया जाए। मंत्री ने पंप और पाइप खरीद प्रक्रिया समय रहते पूरी करने के भी निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.