Haryana Nikay Chunav Results LIVE: सांपला में खिला कमल, उकलाना में 23 साल की रीमा सोनी जीतीं; देखें नतीजे

हरियाणा निकाय चुनाव परिणाम घोषित! सांपला में भाजपा की जीत, उकलाना में निर्दलीय रीमा सोनी ने मारी बाजी। सोनीपत और झज्जर में भाजपा को झटका। देखें वार्ड अनुसार विजेताओं की पूरी लिस्ट।

हरियाणा  : हरियाणा के 7 निकायों में आज रिजल्ट जारी होगा। काउंटिंग जारी है। काउंटिंग सेंटरों के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है। बता दें कि 10 मई को पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम, सांपला, उकलाना, धारूहेड़ा नगर पालिका व रेवाड़ी नगर परिषद के आम चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। उसी दिन 528 जगह पंचायत उपचुनाव भी हुए थे।

रिजल्ट के बड़े LIVE Updates—

*********************************************************

धारूहेड़ा चेयरमैन चुनाव रिजल्ट में भाजपा के सत्यनारायण जांगड़ा दूसरे राउंड में 1429 वोटों से आगे।

****************************************************************************

PunjabKesari

उकलाना नगरपालिका चुनाव रिजल्ट में निर्दलीय रीमा सोनी जीतीं

उकलाना नगरपालिका चुनाव के नतीजे आ गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए 23 साल की निर्दलीय रीमा सोनी जीतीं। भाजपा की प्रत्याशी निकिता गोयल की 2806 वोटों से हार हुई।

*********************************************************************

PunjabKesari

 

हुड्डा के गढ़ में खिला कमल 

रोहतक के सांपला नगरपालिका चुनाव में बीजेपी के परवीन कोच 600 वोट से विजय हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ में कमल खिला। परवीन को लगभग 4300 वोट मिले।

********************************************************

अंबाला में एक से 5 वार्ड में भाजपा प्रत्याशी जीते

******************************************

PunjabKesari

भाजपा को लगा बड़ा झटका

झज्जर नगर परिषद वार्ड-13 उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। निर्दलीय विकास उर्फ माइकल की जीत हई है। भाजपा प्रत्याशी 295 वोटों से हारा, वहीं विकास गुर्जर ने वार्ड-13 में शानदार जीत दर्ज की।  बड़े नेताओं के प्रचार के बावजूद भाजपा की साख नहीं बची। निर्दलीय उम्मीदवार ने मारी बाजी। पूर्व पार्षद वीरेंद्र गुर्जर उर्फ गुल्लू गुर्जर के बेटे विकास गुर्जर वार्ड-13 के नए पार्षद बने। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ समेत कई दिग्गजों के प्रचार के बाद भी भाजपा को करारी शिकस्त मिली।

*********************************************************************************************
उकलाना नगरपालिका चुनाव रिजल्ट में निर्दलीय रीमा सोनी आगे

उकलाना नगरपालिका चुनाव के नतीजे भी आने शुरु हो गए हैं। 2 राउंड की गिनती में निर्दलीय रीमा सोनी आगे हैं। वहीं 1003 वोटों से भाजपा प्रत्याशी निकिता पीछे चल रही है।

********************************************
सोनीपत नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मिली हार

सोनीपत नगर निकाय चुनाव में बीजेपी को पहली हार मिली। वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस के जयकुवार खत्री जीते। कांग्रेस प्रत्याशी जयकुवार खत्री को 3240 वोट मिले। बीजेपी प्रत्याशी हरिप्रकाश सैनी को 2970 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी जयकुवार खत्री 270 वोटों से जीत मिली।

********************************************************************************************

  • अंबाला में नगर निगम के वार्ड नंबर-1 से भाजपा के विशाल राणा 62 वोट से जीते।
  • सोनीपत में नगर निगम के वार्ड-एक से भाजपा के प्रत्याशी जय कुवार खत्री जीते।
  • रेवाड़ी नगर परिषद वार्ड नंबर 1 से निर्दलीय शिल्पी शर्मा की जीत
  • रेवाड़ी वार्ड नंबर 2 से भाजपा की प्रत्याशी पूजा विजय
  • रेवाड़ी वार्ड नं 3 से कांग्रेस के प्रवीन चौधरी जीते
  • रेवाड़ी वार्ड नंबर 4 से भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सैनी विजय
  • अंबाला नगर निगम चुनाव वार्ड 2 भाजपा की वरखा सहोता 551 वोट से जीती
  • अंबाला नगर निगम वार्ड 3 भाजपा के मनीष आनन्द मन्नी 597 वोट से जीत
  • सोनीपत वार्ड नंबर 6 से भाजपा उम्मीदवार निशा जीतीं
  • सोनीपत वार्ड नंबर 7 से भाजपा के मुनीराम ठोलेदार जीते
Leave A Reply

Your email address will not be published.