HBSE Result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट की तारीख घोषित, जानें कब आएगा परिणाम

HBSE Result Date 2026: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 14 मई और 10वीं का परिणाम 17 मई को होगा जारी। बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने दी जानकारी। यहाँ देखें पूरी डिटेल्स।

भिवानी : हरियाणा के 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने सीनियर सेकेंडरी (12वीं) और सेकेंडरी (10वीं) परीक्षा परिणाम की तारीखों की घोषणा कर दी है। बोर्ड के अनुसार 12वीं का रिजल्ट 14 मई को और 10वीं का परिणाम 17 मई को घोषित किया जाएगा। इस बार बोर्ड की परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की गई थीं, जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया को और अधिक सख्ती से किया गया है।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि परिणाम में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे, इसके लिए उत्तर पुस्तिकाओं की दो बार जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा किया जा रहा है।

इस वर्ष बोर्ड परीक्षाएं फरवरी-मार्च में आयोजित की गई थीं। इसके बाद कुछ विषयों की पुनः परीक्षा 21 अप्रैल से 1 मई तक करवाई गई, ताकि छात्रों को बेहतर अवसर मिल सके। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस वर्ष सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में 2,95,478 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जबकि सेकेंडरी परीक्षा में लगभग 3,70,663 परीक्षार्थियों ने भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.