HTET रिजल्ट अपडेट: बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए बोर्ड दफ्तर पर हंगामा

हरियाणा बोर्ड में HTET अभ्यर्थियों ने बायोमेट्रिक मिलान न होने पर किया हंगामा। करीब 4000 छात्रों का रिजल्ट अटका। बोर्ड ने वीडियो मिलान का दिया आश्वासन।

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर सोमवार को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2025 (एचटेट) के अभ्यर्थियों ने बायोमेट्रिक मिलान न होने की समस्या को लेकर अधिकारियों का घेराव किया और जमकर हंगामा किया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि वे लंबे समय से चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनकी बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है जिसके चलते करीब चार हजार अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम अटका हुआ है।

उत्तर प्रदेश निवासी लखन सिंह और कमलकांत ने बताया कि वे दोनों बिहार में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं और हरियाणा में नौकरी के इच्छुक हैं इसलिए उन्होंने एचटेट दी थी लेकिन दो बार बायोमेट्रिक कराने के बावजूद मिलान नहीं हो पाया। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि उनकी बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी न होने के कारण रिजल्ट अटका हुआ है और उन्हें परेशान किया जा रहा है। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

ये बायोमेट्रिक मिलान के लिए अभ्यार्थियों को अंतिम मौका दिया गया था। परीक्षा के समय बारिश हुई थी उसी के चलते इनकी बायोमेट्रिक सही से नहीं हुई थी। बायोमेट्रिक मिलान न होने वाले अभ्यर्थियों की मैचिंग लैब में वीडियो कर करवाई जाएगी। अभी तक पेपर लेने वाली एजेंसी का बोर्ड ने कोई भुगतान नहीं किया है। किसी अभ्यर्थी के साथ अन्याय नहीं होगा। लैब में पेपर देने समय की वीडियो से चेहरे व फोटो का मिलान होते ही इनका परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.